• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत

Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत

Realme Buds T500 Pro की बैटरी के लिए दावा किया गया है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 56 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत

Photo Credit: Realme

ईयरबड्स में इसमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं। ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं।

ख़ास बातें
  • ईयरबड्स में इसमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं।
  • Realme Buds T500 Pro में 50dB ANC फीचर है।
  • कंपनी के अनुसार, ये हाई-रिजॉल्यूशन वायरलेस ऑडियो प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition को कंपनी ने भारत में लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। यह ईयरबड्स का स्पेशल एडिशन है। इनमें खास डिजाइन है जो Hogwarts से प्रेरित है। अन्य स्पेसिफिकेशंस समान ही मिलते हैं। ईयरबड्स में इसमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं। ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। इनमें ब्लूटूथ 6.1 की कनेक्टिविटी दी गई है। कंपनी के अनुसार, ये  हाई-रिजॉल्यूशन वायरलेस ऑडियो प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition Price

Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition की भारत में कीमत 6,999 रुपये है। Magic Brown कलर में इन्हें लॉन्च किया गया है। यह डार्क ब्राउन फिनिश में आता है। ब्राउन हाउसिंग के साथ इनमें सिलिकॉन के ईयरटिप्स दिए गए हैं। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर ये खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 

Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition Features

Realme Buds T500 Pro Harry Potter Edition के फीचर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसे ही हैं। इनमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं। ये हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इनमें LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट है। यूजर्स के लिए इनमें मल्टीपल EQ प्रीसेट दिए गए हैं जिनसे साउंड को कस्टमाइज किया जा सकता है। Realme Link ऐप की मदद से यह आसानी से हो जाता है। 

Realme Buds T500 Pro में 50dB ANC फीचर है। यह AI बेस्ड नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम है जो बाहर के शोर को नहीं आने देता है। इनमें 6 माइक्रोफोन लगे हैं जिससे क्लियर कॉलिंग का अनुभव मिलता है। ये Bluetooth 6.1 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। एकसाथ ये तीन डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। कहा गया है कि ये 45ms की लेटेंसी को सपोर्ट करते हैं जिससे गेमिंग में स्मूद अनुभव दे सकते हैं। गुम हो जाने पर ये Find My Earbuds सपोर्ट के साथ ढूंढे जा सकते हैं। 

Realme Buds T500 Pro बैटरी के लिए दावा किया गया है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 56 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। ANC बंद होने की स्थिति, और AAC प्लेबैक के साथ ये ईयरबड्स 13.5 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, ANC चालू होने पर 8 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड में 62mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी है। USB Type-C के जरिए ये चार्ज होते हैं। ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग एक घंटा लगता है। जबकि केस को चार्ज होने में लगभग दो घंटे लगते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »