Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,699 है।
Photo Credit: Flipkart
Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिलता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G फोन भारत में लॉन्च कर दिया गया है। देसी कंपनी ने Nova 2 सीरीज में ये लेटेस्ट एडिशन किया है। Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD प्लस डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कता है। फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7100 चिपसेट दिया ग या है। फोन में 8 जीबी रैम के साथ बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स हैं। आइए जानते हैं Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में कीमत क्या है, और कौन से हैं इसके खास फीचर्स।
Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,699 है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट ₹17,999 रुपये में आता है। सेल 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर लाइव होगी। फोन ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन रंगों में उतारा गया है।
Ai+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में पंच-होल डिजाइन है जिसमें सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर से लैस किया गया है जो कि एक ऑक्टाकोर चिपसेट है। साथ में 8GB की रैम इसके साथ पेअर की गई है। साथ में 128GB की स्टोरेज है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 1TB तक माइक्रो एसडी कार्ड का विकल्प मिल जाता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स NxtQuantum OS पर रन करता है जो कि Android 16 आधारित है।
फोन में कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 48MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट की साइड 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाता है।
फोन को कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou, USB Type-C जैसे विकल्प मिल जाते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। यह 3.5mm हेडफोन जैक को सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा