Dish TV और D2h के टैरिफ प्लान में हुआ बदलाव, आप भी जानें

Dish TV 200 एसडी चैनलों के लिए 130 रुपये (टेक्स हटा कर) एनसीएफ चार्ज कर रहा है। इससे पहले डिश टीवी इतनी राशी में कम चैनल दे रही थी। कंपनी ने चैनल की संख्या तय करने के लिए एक नियम बनाया है।

Dish TV और D2h के टैरिफ प्लान में हुआ बदलाव, आप भी जानें

Dish TV सेकेंड्री डीटीएच कनेक्शन के लिए 50 रुपये एनसीएफ ले रही है

ख़ास बातें
  • Dish TV और D2h यूज़र्स को अब 130 रुपये (बिना टैक्स) में 200 चैनल मिलेंगे
  • पहले इतनी फीस में 100 एसडी चैनल दिए जाते थे
  • डिश टीवी के सेकेंडरी कनेक्शन के लिए फ्लैट 50 रुपये एनसीएफ फीस ली जाएगी
विज्ञापन
Airtel और Tata Sky के बाद अब Dish TV ने भी नेटवर्क कैपेसिटी फीस (NCF) के ढ़ांचे में बदलाव कर दिया है। याद दिला दें कि जनवरी 2020 में टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एनसीएफ को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके बाद एक के बाद एक सभी डीटीएच ऑपरेटर्स ने इस आदेश का पालन करते हुए अपने एनसीएफ ढ़ांचे में बदलाव किए हैं। नई जानकारी के मुताबिक, Dish TV 200 एसडी चैनलों के लिए 130 रुपये (टेक्स हटा कर) एनसीएफ चार्ज कर रहा है। इससे पहले कंपनी इस फीस में 100 एसडी चैनल दे रही थी। इसके अलावा डीटीएच ऑपरेटर एक से अधिक कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे यूज़र्स से 50 रुपये की एनसीएफ फीस ले रही है। ये एनसीएफ फीस TRAI के नेशनल टैरिफ ऑर्डर 2.0 के हिसाब से तय की गई है।

Dish TV की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, डिश टीवी ने एनसीएफ के स्लैब में पहले मिलने वाले 100 एसडी चैनलों के पैक को बढ़ा कर 200 एसडी चैनल कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूज़र्स 130 रुपये (टैक्स मिला कर 153.40 रुपये) में पहले से दोगुना एसडी चैनल देख सकते हैं।

जो ग्राहक 200 एसडी चैनल के कोटे से ज्यादा चैनल लेते हैं उनसे कंपनी 160 रुपये (टैक्स मिला कर 188.80 रुपये) प्रति माह फीस ले रही है। इन 200 चैनलों में सभी फ्री-टू-एयर (FTA) चैनल और दूरदर्शन छोड़ कुछ पेड चैनल मौजूद हैं। इसके अलावा यह भी बता दें कि नेटवर्क कैपेसिटी फीस में मिलने वाले चैनल की संख्या के आंकलन के लिए कंपनी ने साफ किया है कि एक एचडी चैनल को दो एचडी चैनल के बराबर आंका जाएगा। यदि ग्राहक एचडी कनेक्शन इस्तेमाल करता है और एचडी चैनल लेता है तो एक एचडी चैनल लेने पर एक अतिरिक्त एसडी चैनल कम मिलेगा। 

यदि आपको पास एक से ज्यादा कनेक्शन हैं तो Dish TV ने सेकेंडरी कनेक्शन के लिए फ्लैट 50 रुपये (टैक्स अलग से) फीस रखी है। ग्राहक अपने एक मेन कनेक्शन में तीन अतिरिक्त कनेक्शन जोड़ सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dish tv, dish tv packs, dish tv recharge

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »