कॉल ड्रॉप: ट्राई ने मुआवजा रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ाई

कॉल ड्रॉप: ट्राई ने मुआवजा रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ाई
विज्ञापन
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने दूरसंचार कंपनियों के लिए कॉल ड्रॉप मुआवजा अनुपालन रिपोर्ट जमा करने की तिथि बढ़ाकर 14 मार्च कर दी। यह जानकारी औद्योगिक सूत्रों से मिली। सूत्र के मुताबिक, "ट्राई ने अनुपालन रिपोर्ट जमा करने की तिथि बढ़ाकर 14 मार्च कर दी।"

दूरसंचार सेवा कंपनियों ने सात मार्च को ट्राई से अनुरोध किया था कि वह कॉल ड्रॉप अनुपालन को सोमवार से लागू नहीं करे, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय इससे संबंधित मामले की 10 मार्च को सुनवाई करेगा।

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) और एसोसिएशन ऑफ यूनिफाइड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एयूएसपीआई) ने ट्राई को सात मार्च को भेजे गए अपने एक संयुक्त पत्र लिखा है, "कृपया इस बात पर गौर करें कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले की आखिरी सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि निर्धारित की है।"

पत्र में आगे कहा गया, "इसे देखते हुए और मामले के अदालत में विचाराधीन होने के नाते हमारा अनुरोध है कि आप दो मार्च 2016 के अपने पत्र को प्रभावी न करें।"

ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों को कॉल ड्रॉप मुआवजा की अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए सात मार्च तक की मोहलत दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »