कॉल ड्रॉप से निपटने के लिए सरकार ने आईवीआरएस प्लेटफार्म शुरू किया

कॉल ड्रॉप से निपटने के लिए सरकार ने आईवीआरएस प्लेटफार्म शुरू किया
विज्ञापन
कॉल ड्रॉप की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने दिल्ली और मुंबई समेत कई स्थानों पर इंटीग्रेटेड वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) प्रणालियां शुरू की हैं। इनके माध्यम से सरकार ग्राहकों से सीधे कॉल की गुणवत्ता के बारे में प्रतिक्रिया लेगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सरकार इस पर मिलने वाली प्रतिक्रिया को सेवाप्रदाताओं के साथ साझा करेगी जिससे कि वह सुधारात्मक कदम उठा सकें। इस प्रणाली को जल्द ही पूरे देश में शुरू किया जाएगा। विज्ञप्ति के अनुसार दूरसंचार विभाग ने इस सेवा को दिल्ली, मुंबई, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गोवा में 23 दिसंबर से शुरू किया है।

ग्राहकों को 1955 नंबर से एक आईवीआरएस कॉल आएगा जिस पर उन्हें कुछ सवालों के जवाब देने होंगे जिनके आधार पर यह पता लगाया जाण्गा कि कि उनके क्षेत्र में कॉल ड्रॉप की समस्या का क्या हाल है। ग्राहक चाहें तो इसी नंबर पर टोल फ्री एसएमएस करके भी अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

इस पर दूरसंचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा कि ग्राहकों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए इस मंच को शुरू किया गया है ताकि उन्हें दी जा रही सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। शुरुआत में इससे केवल कॉल ड्रॉप पर प्रतिक्रिया ली जाएगी। बाद में इस सेवा के माध्यम से संपूर्ण दूरसंचार सेवा के बारे में प्रतिक्रियाएं एकत्रित की जाएंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Call drop, IVRS

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »