LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम
एलपीजी गैस सिलेंडर को ऑनलाइन कई तरीकों से बुक किया जा सकता है। Bharat Gas ग्राहक कई 24×7 चैनल के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए IVRS, एसएमएस, व्हाट्सएप, मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है। इंडेन गैस सिलेंडर ग्राहकों को SMS/IVRS बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL टाइप करके सेंड करना है या IVRS सर्विस का उपयोग करना है।