आलू व्यापारी ने 2.40 लाख रुपये में खरीदा BSNL का VIP मोबाइल नंबर

तनुज डुडेजा इससे पहले भी BSNL का एक VIP मोबाइल नंबर खरीद चुके हैं और इसके लिए उन्होंने 1 लाख रुपये से अधिक कीमत अदा की थी।

आलू व्यापारी ने 2.40 लाख रुपये में खरीदा BSNL का VIP मोबाइल नंबर

इससे पहले भी यह व्यक्ति 1 लाख रुपये में खरीद चुका है BSNL का VIP मोबाइल नंबर

ख़ास बातें
  • BSNL का छह ज़ीरो वाला एक VIP मोबाइल नंबर बिका 2.40 लाख रुपये में
  • राजस्थान के कोटा जिले के एक आलू व्यापारी ने खरीदा नंबर
  • इससे पहले भी खरीद चुका है 1 लाख रुपये से अधिक का एक BSNL VIP नंबर
विज्ञापन
वीआईपी मोबाइल नंबर (VIP mobile number) का फैशल काफी पुराना है और यदि आप सोच रहे हैं कि लोगों का अब वीआईपी मोबाइल नंबर का शौक खत्म हो गया है, तो आप गलत हैं। यह खबर छोटी है, लेकिन आपको हैरान करने के लिए काफी है। दरअसल BSNL, जिसका पूरा नाम भारत संचार निगम लिमटेड है, उसने हाल ही में अपने एक VIP मोबाइल नंबर को निलामी के लिए ऑनलाइन लिस्ट किया था और एक व्यक्ति ने इस नंबर को हज़ारों में नहीं, बल्कि लाखों रुपये खर्च कर खरीद लिया है।

VIP मोबाइल नंबर खरीदने वाले व्यक्ति का नाम तनुज डुडेजा है, जो राजस्थान के कोटा जिले के रहने वाले हैं। डुडेजा पेशे से आलू व्यापारी है। जैसा कि हमने बताया, भारत संचार निगम लिमिटेड ने एक वीआईपी नंबर को बेचने के लिए अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया था। कई टेलीकॉम कंपनियां वीआईपी नंबर की निलामी करती हैं, जहां नंबर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक बोली लगाते हैं। डुडेजा ने भी एक वीआईपी नंबर के बोली लगकर 2.40 लाख रुपये खर्च किए। डुडेजा की बोली सबसे ज्यादा दी, इसलिए वीआईपी नंबर उन्हें आवंटित कर दिया गया।

Dainik Jagran की रिपोर्ट के अनुसार, छह शून्य (zero) के साथ आने वाले इस VIP नंबर (88XX000000) के लिए एक सप्ताह से बोली लगाई जा रही थी। बोली 20 हज़ार रुपये से शुरू हुई थी और जैसा कि अब आप जानते ही हैं, आखिरी बोली 2.40 लाख रुपये की थी।

रिपोर्ट आगे बताती है कि बीते शनिवार को डुडेजा फर्रुखाबाद के BSNL आफिस में मोबाइल नंबर लेने पहुंचे थे। बीएसएनएल आफिस में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक आलोक मिश्रा ने बताया कि तनुज डुडेजा को वीआइपी नंबर रखने का शौक है। इससे पहले भी वह एक नंबर ले जा चुके हैं, जिसको 1 लाख रुपये से अधिक कीमत में खरीदा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »