BSNL की 5G सर्विसेज कुछ महीनों में शुरू करने की तैयारी

BSNL के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 15:20 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने TCS से 5G की टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट देने को कहा है
  • कंपनी की मौजूदगी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक है
  • रिलायंस जियो ने अपने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की योजना बनाई है

BSNL के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की 4G टेक्नोलॉजी को 5G में पांच-सात महीनों में अपग्रेड किया जाएगा। BSNL के पास देश भर में लगभग 1.35 लाख मोबाइल टावर्स हैं। इसकी ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूदगी अधिक है जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह कवरेज नहीं देती। BSNL ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) से 5G की टेस्टिंग के लिए इक्विपमेंट उपलब्ध कराने को कहा है। 

टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने उद्योग संगठन CII के एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी। कोटक बैंक के CEO, Uday Kotak के टेलीकॉम सेक्टर में BSNL के योगदान से जुड़े प्रश्न पर, Vaishnaw ने कहा कि BSNL की इस सेक्टर को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने बताया, "टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टेक शुरू किया जाएगा। यह 4G टेक्नोलॉजी स्टैक है जिसे पांच से सात महीनों में 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। यह देश भर में लगभग 1.35 लाख टेलीकॉम टावर्स पर शुरू होगा।" उनका कहना था कि 5G नेटवर्क शुरू करने के बाद BSNL इस सेक्टर में एक बड़ी कंपनी बन जाएगी। 
Advertisement

देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio अपना मेगा 5G नेटवर्क बनाने के लिए यूरोप की टेलीकॉम इक्विपमेंट सप्लायर्स Nokia और Ericsson के साथ कॉन्ट्रैक्ट किए हैं। स्वीडन की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson ने रिलायंस जियो के साथ 5G नेटवर्क तैयार करने के लिए लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। इसके तहत एरिक्सन के एनर्जी एफिशिएंट 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस जियो को दिए जाएंगे। यह देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए जियो और एरिक्सन के बीच पहला टाई-अप है। रिलायंस जियो के चेयरमैन Akash Ambani का कहना है, "हमें विश्वास है कि जियो का 5G नेटवर्क देश के डिजिटलाइजेशन को आगे बढ़ाएगा और डिजिटल इंडिया की योजना को पूरा करने में एक नींव के तौर पर कार्य करेगा।" इस वर्ष की शुरुआत में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। 

इसके अलावा बड़ी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों में से एक नोकिया ने बताया कि उसने दुनिया में सबसे बड़े 5G नेटवर्क्स में से एक को बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ कई वर्षों की डील की है। इसके तहत नोकिया बेस स्टेशंस, हाई-कैपेसिटी 5G मैसिव MIMO एंटीना और कुछ अन्य इक्विपमेंट सप्लाई करेगी।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.