4जी के विकल्प के तौर पर बीएसएनएल लगाएगी 40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट

4जी के विकल्प के तौर पर बीएसएनएल लगाएगी 40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता बीएसएनएल स्पेक्ट्रम के अभाव में अपने ग्राहकों को 4जी सेवा उपलब्ध न करा पाने की कमी की भरपाई के लिए देश भर में अगले तीन साल में 40,000 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाने की योजना पर काम कर रही है।

बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनुपम श्रीवास्तव ने एक बैठक के बाद संवाददताओं को बताया, ‘हम फिलहाल न तो 4जी सेवा प्रदाता हैं और न ही हमारे पास यह सेवा शुरू करने के लिये जरूरी स्पेक्ट्रम है। लेकिन हमने इस चुनौती से निपटने के लिये अगले तीन साल के भीतर देश भर में 40,000 स्थानों पर वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। वाई-फाई का हॉट स्पॉट 4जी सेवा से तेज गति से काम करता है।’

उन्होंने कहा कि बीएसएनएल की योजना के तहत देश के विभिन्न इलाकों में अब तक 500 वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाये जा चुके हैं। जारी वित्तीय वर्ष के अंत तक इन वाई-फाई हॉट स्पॉट की संख्या को बढ़ाकर 2,500 किया जाना है।

श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि मोबाइल सेवाओं में सुधार के लिएबीएसएनएल अपनी 5,500 करोड़ रुपये की योजना के तहत देश भर में 25,000 टॉवर लगा रही है। उन्होंने कॉल ड्रॉप की समस्या से जुड़े एक सवाल पर कहा, ‘पिछले कुछ समय से लोगों के मन में यह भ्रांति घर कर गयी है कि मोबाइल के टावरों से निकलने वाले विकिरण से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नतीजतन कई शहरों में आबादी वाले इलाकों से ऐसे टॉवर हटा दिये गये हैं। इससे कॉल ड्रॉप की समस्या बढ़ी है।’

श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में 672 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हासिल किया था। मौजूदा वित्तीय वर्ष में कंपनी करीब 1,000 करोड़ रपये के परिचालन लाभ की उम्मीद कर रही है। वित्तीय वर्ष 2018-19 तक कंपनी के शुद्ध लाभ कमाने की उम्मीद है।’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  2. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  3. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  4. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  5. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  7. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  8. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  9. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
  10. कानों में ईयरिंग की तरह लगेंगे Xiaomi के नए ईयरबड्स, फुल चार्ज में चलेंगे 38 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »