BSNL की 4G सर्विस से बॉर्डर के इलाकों को भी मिलेगी मोबाइल कनेक्टिविटी, कंपनी लगा रही टावर

कंपनी को सीमावर्ती और दूर दराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को पहुंचाने की केंद्र सरकार ने जिम्मेदारी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 जून 2023 14:48 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 20,000 4G टावर लगाने पर कार्य शुरू कर दिया है
  • BSNL का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये हो गया
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ा रही हैं

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) जल्द अपनी 4G सर्विस शुरू करने वाली है। इससे बॉर्डर के पास मौजूद क्षेत्रों के लोगों को भी मोबाइल और डेटा कनेक्टिविटी मिल सकेगी। कंपनी ने 20,000  4G टावर लगाने पर कार्य शुरू कर दिया है। कंपनी को दूर दराज के क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को पहुंचाने की केंद्र सरकार ने जिम्मेदारी दी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है, "BSNL ने कार्य शुरू कर दिया है। लगभग 25,000 गांवों तक 4G नेटवर्क पहुंचाया जाएगा। इनमें से अधिकतर के पास कनेक्टिविटी नहीं है।" इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले वर्ष जुलाई में स्वीकृति दी थी। सरकार ने यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन फंड से इसके लिए 26,316 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। एक अन्य अधिकारी ने कहा, "सरकार का लक्ष्य देश भर में 4G सर्विस पहुंचाने का है। इनमें सीमावर्ती क्षेत्र भी शामिल होंगे। कुछ राज्यों में दुर्गम स्थानों के कारण टावर्स की संख्या कम है।" 

BSNL का मार्च में समाप्त हुए वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए किया गया प्रोविजन है। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 19,130 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 16,811 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवेन्यू में मोबाइल सर्विसेज की हिस्सेदारी 29 प्रतिशत की रही। सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए BSNL को 20,008 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल करने का टारगेट दिया है। 

कंपनी ने तीन महीने के ट्रायल के बाद 200 साइट्स के साथ 4G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से अपना नेटवर्क बढ़ा सकती है। BSNL ने लगभग 1.23 लाख साइट्स पर 4G नेटवर्क शुरू करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ITI लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है। हाल ही में IT और कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था कि BSNL के 4G नेटवर्क को दिसंबर तक 5G पर अपग्रेड करने की योजना है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Network, TCS, Order, Market, BSNL, Mobile, Revenue, Equipment, Government, Loss, Demand

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.