टैरिफ बढ़ाने के बजाय सर्विसेज की क्वालिटी में सुधार करेगी BSNL

कंपनी अपने यूजर्स बेस को भी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य अगले वर्ष तक लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 22:14 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने नया लोगो लॉन्च करने के साथ ही सात नई सर्विसेज को भी शुरू की हैं
  • BSNL अपने यूजर्स बेस को भी बढ़ाने की योजना बना रही है
  • इसने स्पैम कॉल्स पर भी लगाम लगाने के उपाय किए हैं

हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है। BSNL अपनी सर्विसेज में सुधार करने और नए कस्टमर्स को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने नया लोगो लॉन्च करने के साथ ही सात नई सर्विसेज को भी शुरू किया है। 

BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Robert Ravi ने कहा, "हम यह स्पष्ट तौर पर बता सकते हैं कि निकट भविष्य में हम अपने टैरिफ बढ़ाने नहीं जा रहे। BSNL की दिलचस्पी अपने कस्टमर्स को खुश रखने और उनका विश्वास जीतने में है। हमें टैरिफ बढ़ने की कोई जरूरत नहीं दिख रही।" कंपनी अपने यूजर्स बेस को भी बढ़ाने की योजना बना रही है। इसका लक्ष्य अगले वर्ष तक लगभग 25 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का है। हाल ही में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी। BSNL ने अपने SIM कार्ड को आसानी उपलब्ध कराने के लिए ATM के जैसी मशीनें लगाने की भी तैयारी की है। पिछले सप्ताह आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस मशीन को प्रदर्शित किया गया था। इससे BSNL के यूजर्स इन मशीनों या सेल्फ केयर ऐप के जरिए SIM कार्ड को ले सकेंगे। 
Advertisement

ये वेंडिंग मशीनें रेलवे स्टेशंस और एयरपोर्ट्स जैसे व्यस्त स्थानों पर लगाई जाएंगी। इससे BSNL को अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने में आसानी होगी। ये SIM वेंडिंग मशीनें विशेषतौर पर ऐसे लोगों के लिए सहायक होंगी जो BSNL के ऑफिस या एक्सचेंज में नहीं जाना चाहते। कंपनी ने अपने मोबाइल नेटवर्क पर स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए भी उपाय किए हैं। स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) से जुड़ा सॉल्यूशन इस्तेमाल करेगी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( TRAI) ने भी स्पैम कॉल्स को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स लगाम कसने के लिए हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने 2.75 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शंस काटे थे। इसके साथ ही बहुत सी फर्मों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया था। 

इसके अलावा BSNL ने कम प्राइस वाले मोबाइल के सेगमेंट में भी उतरने की तैयारी की है। कंपनी ने एक्सक्लूसिव SIM हैंडसेट बंडलिंग ऑफर को पेश करने के लिए Karbonn Mobiles के साथ पार्टनरशिप की है। ये हैंडसेट Jio Bharat 4G फीचर फोन को टक्कर देंगे। इससे यूजर्स को कंपनी की 4G सर्विसेज का इस्तेमाल करने के लिए महंगे स्मार्टफोन्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.