प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी BSNL, सरकार से मिलेंगे 47,000 करोड़ रुपये

हाल ही में BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह बिना SIM के स्वदेशी टेक्नोलॉजी वाली पहली कस्टमाइज्ड 5G FWA है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 23:18 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ महीनों में BSNL ने नई सर्विसेज शुरू की हैं
  • इन सर्विसेज में SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी शामिल है
  • हाल ही में BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था

पिछले वर्ष कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए टावर्स के इंस्टॉलेशन पर 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की योजना है। केंद्र सरकार ने BSNL के नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना बनाई है। पिछले वर्ष BSNL ने 4G नेटवर्क के लिए टावर्स के इंस्टॉलेशन पर लगभग 25,000 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ( DoT) ने टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia के हवाले से बताया है कि BSNL के लिए लगभग 47,000 करोड़ रुपये का कैपिटल एक्सपेंडिचर करने की योजना है। सिंधिया ने कंपनी से अगले वर्ष तक अपने कस्टमर्स की संख्या बढ़ाने के साथ ही मोबाइल सर्विस से जुड़े बिजनेस में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के लिए कहा है। हाल ही में BSNL के सर्कल और बिजनेस यूनिट्स के चीफ के साथ मीटिंग में सिंधिया ने प्रत्येक यूनिट से एंटरप्राइज बिजनेस को 25-30 प्रतिशत और फिक्स्ड लाइन बिजनेस को 15-20 प्रतिशत तक बढ़ाने को कहा था। इसके साथ ही इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में सुधार करने का निर्देश दिया गया है।

पिछले कुछ महीनों में BSNL ने नई सर्विसेज शुरू की हैं। इन सर्विसेज में SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी शामिल है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा। 

हाल ही में BSNL ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया था। यह बिना SIM के स्वदेशी टेक्नोलॉजी वाली पहली कस्टमाइज्ड 5G FWA है। इस सर्विस के लिए शुरुआत में कंपनी 100 mbps के लिए प्लान के लिए 999 रुपये और 300 mbps के लिए 1,499 रुपये का चार्ज ले रही है। इस सर्विस में सब्सक्राइबर के परिसर के बाहर एक मॉडम को इंस्टॉल किया जाता है और वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए निकट के बेस स्टेशन से सिग्नल ट्रांसमिट किए जाते हैं। इसमें कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं पड़ती। BSNL के  5G नेटवर्क को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। BSNL की योजना 4G और 5G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट को भी बढ़ाने की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.