BSNL का SIM अब घर बैठे मंगाएं, इस ऐप पर करना होगा ऑर्डर, जानें

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश में कई जगहों पर सिम कार्ड की होम डिलीवरी की शुरुआत की है।

BSNL का SIM अब घर बैठे मंगाएं, इस ऐप पर करना होगा ऑर्डर, जानें

Photo Credit: BSNL

BSNL सिम कार्ड की होम डिलीवरी कर रहा है।

ख़ास बातें
  • BSNL ने देश में कई जगहों पर सिम कार्ड की होम डिलीवरी की शुरुआत की है।
  • ग्राहक केरल में LILO ऐप के जरिए नया BSNL सिम बुक कर सकते हैं।
  • BSNL ग्राहक नया सिम ले सकते हैं और फिर अपना कनेक्शन पोर्ट कर सकते है।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश में कई जगहों पर सिम कार्ड की होम डिलीवरी की शुरुआत की है। कंपनी अन्य संस्थाओं से डिलीवरी आउटसोर्स करती है। इस साल की शुरुआत में प्रून के साथ साझेदारी करके गुरुग्राम और गाजियाबाद के चुनिंदा क्षेत्रों में डिलीवरी शुरू हुई। अब टेलीकॉम ऑपरेटर केरल में सिम कार्ड डिलीवरी कर रहा है। ग्राहक केरल में LILO ऐप के जरिए नया BSNL सिम बुक कर सकते हैं। LILO ऐप यूजर्स के लिए iPhone और Android डिवाइस दोनों के लिए उपलब्ध है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ग्राहक ऐप के जरिए नया सिम ले सकते हैं या अपना नंबर पोर्ट करा सकते हैं। अगर आप BSNL की नई सिम चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। फिर वह प्लान चुनना है जो आप सिम के साथ चाहते हैं और खरीदारी पूरी कर सकते हैं। अगर आपके पास 3G सिम है तो 4G सिम में अपग्रेड करने पर BSNL 4GB डाटा भी फ्री दे रहा है। वॉट्सऐप के जरिए BSNL सिम ऑर्डर करने के लिए यूजर्स +91 8891767525 पर "Hi" टाइप करके भेज सकते हैं।


LILO ऐप के फायदे


ग्राहक सबसे पहले तो नया सिम ले सकते हैं और फिर अपना कनेक्शन पोर्ट कर सकते हैं। मौजूदा सिम को 4G में अपग्रेड करने की भी सुविधा है। सिम को बदला या रिचार्ज किया जा सकता है। रिचार्जिंग BSNL सेल्फ केयर ऐप के जरिए भी हो सकती है, वहीं आप LILO ऐप के जरिए भी ऐसा कर सकते हैं।

BSNL ने कहा कि उसके पास केरल में मोबाइल नेटवर्क का सिटी और रुरल कवरेज है। आपको बता दें कि हाल ही में बीएसएनएल ने केरल में 1000 4G टावरों को लगाया है। कंपनी के केरल में 39 ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) के साथ 2200 रिटेलर आउटलेट हैं। BSNL का प्लान निजी टेलीकॉम ऑपरेर से मिलने वाले प्लान के मुकाबले में ज्यादा किफायती है। इस प्रकार केरल में रहने वाले किसी व्यक्ति के लिए BSNL सिम एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे बैकअप के तौर पर रखने के लिए सेकेंडरी सिम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »