56GB डाटा और OTT सबस्क्रिप्शन से लैस है BSNL का ये रीचार्ज, कीमत 300 रुपये से भी कम...

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 298 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। वहीं, बात अगर प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, जिसमें दिल्ली और मुंबई रोमिंग भी शामिल है।

56GB डाटा और OTT सबस्क्रिप्शन से लैस है BSNL का ये रीचार्ज, कीमत 300 रुपये से भी कम...
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में मिलेगा डेली 1GB डाटा
  • प्लान की वैधता 56 दिन तक की है
  • प्लान में EROS NOW Entertainment सब्सक्रिप्शन मौजूद है
विज्ञापन
आज के समय में ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान में डाटा और कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म के फ्री सब्सक्रिप्शन बेनेफिट भी शामिल करने लगी हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत के सभी सिनेमाघरों पर ताले लग गए थे, तब से ओटीटी प्लेटफॉर्म ही हैं जिनपर यूज़र्स अपने इंटरटेनमेंट के लिए निर्भर रह रहे हैं। वेब सीरीज़ व ऑरिज़न शोज़ के अलावा आजकल कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां ओटीटी सब्सक्रिप्शन से लैस रीचार्ज प्लान्स को काफी ज्यादा कीमत में लेकर आती हैं। लेकिन आज हम आपको BSNL के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जो कि 300 रुपये से भी कम की कीमत में आपको डेली डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और ओटीटी सब्सक्रिप्शन जैसे कई सारे बेनेफिट्स प्रदान करता है।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 298 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। वहीं, बात अगर प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है, जिसमें दिल्ली और मुंबई रोमिंग भी शामिल है।

इसके अलावा, 298 रुपये के प्लान में आपको डेली 1GB डाटा बेनेफिट प्राप्त होगा, 56 दिन की वैधता के हिसाब से आपको प्लान के तहत कुल मिलाकर 56GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्ल होने वाला है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है।

साथ ही प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है।

प्लान सबसे खास बेनेफिट की बात करें, तो इसमें EROS NOW Entertainment सब्सक्रिप्शन मौजूद है, जो कि आपको पूरे 56 दिन तक के लिए प्राप्त होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  10. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »