BSNL के Rs 1999 प्लान में अब 395 दिनों तक मिलेगा 2GB डेली डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

BSNL PV1999 प्रीपेड प्लान की कीमत 1,999 रुपये है, जिसमें 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। हालांकि, मार्च महीने में आपके पास इस रीचार्ज प्लान के तहत 30 दिन अतिरिक्त वैधता प्राप्त करने का मौका है, जिसके बाद आपके प्लान की वैधता बढ़कर 395 दिन हो जाएगी।

BSNL के Rs 1999 प्लान में अब 395 दिनों तक मिलेगा 2GB डेली डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • BSNL PV1999 प्रीपेड प्लान में फ्री मिलता है BSNL Tunes सब्सक्रिप्शन
  • प्लान में शामिल है Eros Now का वार्षिक सब्सक्रिप्शन
  • नए ऑफर के तहत यूज़र्स को मिलेगी 395 दिन की वैधता
विज्ञापन
BSNL PV1999 प्रीपेड प्लान अब नए प्रमोशनल ऑफर के साथ आया है, जिसमें आपको प्लान की मौजूदा वैधता पर 30 दिन का अतिरिक्त विस्तार दिया जा रहा है। जिसका मतलब है कि 1,999 रुपये के इस प्लान में पहले जहां आपको 365 दिन की वैधता प्राप्त होती थी, वहीं नए ऑफर के साथ अब इस प्लान की वैधता बढ़कर 395 दिन हो गई है। दरअसल, कंपनी का यह ऑफर उन यूज़र्स को ही उपलब्ध होगा, जो 31 मार्च से पहले-पहले ये रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराते हैं। इस प्रमोशनल ऑफर की शुरुआत 2 मार्च से हो चुकी है, जो कि सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। आपको बता दें, बीएसएनएल ने इस प्लान में कई बार बदलाव किए हैं। इससे पहले जनवरी महीने में कंपनी ने इस प्लान के तहत मिलने वाले डेटा बेनेफिट को कम करने का ऐलान किया था। पहले जहां इस प्लान के तहत यूज़र्स को प्रतिदिन 3 जीबी डेटा मिलता था, वहीं जनवरी में इसे घटाकर 2 जीबी प्रतिदिन कर दिया गया था।

BSNL द्वारा सर्कुलर के माध्यम से नए एक्सट्रा वैलिडिटी प्रोमेशनल ऑफर का ऐलान किया गया है, जिसकी जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा सार्वजनिक की गई। BSNL PV1999 प्रीपेड प्लान की कीमत 1,999 रुपये है, जिसमें 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। हालांकि, मार्च महीने में आपके पास इस रीचार्ज प्लान के तहत 30 दिन अतिरिक्त वैधता प्राप्त करने का मौका है, जिसके बाद आपके प्लान की वैधता बढ़कर 395 दिन हो जाएगी। हालांकि, इसके अलावा इस प्लान में अन्य किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

बीएसएनएल के 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा फ्री मिलती है। इसमें फ्री बेनेफिट्स ऑफर भी शामिल है जैसे 365 दिन के लिए अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज के साथ BSNL ट्यून सब्सक्रिप्शन, Eros Now सब्सक्रिप्शन और 60 दिनों के लिए लोकधुन कॉन्टेंट। जैसे कि हमने बताया एक्सट्रा वैलिडिटी ऑफर 31 मार्च को खत्म हो रही है।

पिछले महीने बीएसएनएल ने तीन नए DSL ब्रॉडबैंड प्लान्स को पेश किए थे, जो कि 299 रुपये, 399 रुपये और 555 रुपये के हैं। इन प्लान्स में 10Mbps की स्पीड प्राप्त होती है। यह DSL ब्रॉडबैंड प्लान आपको क्रमश: 100GB, 200GB और 500GB FUP लिमिट के साथ प्राप्त होते हैं। FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर और कम हो जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »