• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Rs 200 से भी कम के रीचार्ज में रोज़ मिलेगा 2GB डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स

Rs 200 से भी कम के रीचार्ज में रोज़ मिलेगा 2GB डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स

200 रुपये से कम कीमत में जहां दूसरी टेलीकॉम कंपनियां डेली 1 जीबी डाटा बेनेफिट्स भी मुश्किल से प्रदान करती हैं, वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 200 रुपये से कम की कीमत में डेली 2GB डाटा एक्सेस प्रदान करती है।

Rs 200 से भी कम के रीचार्ज में रोज़ मिलेगा 2GB डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान मे ग्राहकों को मिलती है 30 दिन की वैधता
  • बीएसएनएल के प्लान में शामिल है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • प्लान की कीमत 199 रुपये है
विज्ञापन
200 रुपये से कम कीमत में जहां दूसरी टेलीकॉम कंपनियां डेली 1 जीबी डाटा बेनेफिट्स भी मुश्किल से प्रदान करती हैं, वहीं भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 200 रुपये से कम की कीमत में डेली 2GB डाटा एक्सेस प्रदान करती है। खास बात यह है कि इस प्लान में कई और बेनेफिट्स भी शामिल है। इस प्लान की तुलना Airtel, Jio या फिर Vi के प्लान से करें, तो यकिनन BSNL का ये प्लान बाकि सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स की छुट्टी करने वाला है।

BSNL के इस सस्ते प्लान की कीमत 199 रुपये है। इस 200 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं, डेटी डाटा कोटा खत्म होने के बाद यूज़र्स से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता, बल्कि 2 जीबी डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। बता दें, कंपनी का यह प्लान 30 दिन तक की वैधता के साथ आता है। इस लिहाज़ से आपको कुल मिलाकर यह प्लान 60GB डाटा का एक्सेस प्रदान करने वाला है।

इसके अलावा, बीएसएनएल इस प्लान के तहत अपने ग्राहकों को अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी व रोमिंग कॉल्स बिल्कुल फ्री प्रदान करता है, वो भी पूरे 30 दिन तक। साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर डेली 100 फ्री एसएसएस की सुविधा भी शामिल है।

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना करें, तो Jio कंपनी अपने मौजूदा 249 रुपये वाले प्लान में डेली 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स देती है। वहीं, Airtel और Vi दोनों ही कंपनी 199 रुपये की कीमत में डेली 1 जीबी डाटा वाला प्लान लेकर आती हैं, जिसमें ग्राहकों को केवल 24 दिन तक की ही वैधता मिलती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Rs 199 recharge plan, BSNL daily 2GB data plan, BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »