• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 200 से कम कीमत के इस BSNL प्लान में 70 दिनों तक रीचार्ज की 'नो टेंशन', रोज मिलेगा 2GB डेटा!

Rs 200 से कम कीमत के इस BSNL प्लान में 70 दिनों तक रीचार्ज की 'नो टेंशन', रोज मिलेगा 2GB डेटा!

BSNL एक 197 रुपये का प्लान देता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 70 दिनों की वैलिडिटी है।

Rs 200 से कम कीमत के इस BSNL प्लान में 70 दिनों तक रीचार्ज की 'नो टेंशन', रोज मिलेगा 2GB डेटा!
ख़ास बातें
  • BSNL एक 197 रुपये का प्लान देता है
  • इसमें 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है
  • 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग केवल शुरुआती 18 दिनों के लिए है
विज्ञापन
वर्तमान में BSNL एकमात्र कंपनी बची है, जो अपने किफायती रीचार्ज प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे फायदे दे रही है। Airtel, Vi और Jio द्वारा अपने प्रीपेड और पोस्टपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ाए जाने के बाद से लोगो ने तेजी से अपना रुख सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर की ओर किया है। वहीं, BSNL तेजी से 4G और 5G नेटवर्क की ओर बढ़ रही है। पिछले कुछ महीनों में BSNL के यूजरबेस में तेजी आई है, जिसमें एक बड़ा हिस्सा देश की तीन सबसे बड़े प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स से पोर्ट करने वालों का है।

BSNL के पोर्टफोलियो में वर्तमान में 200 रुपये से कम कीमत में भी एक ऐसा प्रीपेड रीचार्ज प्लान है, जो आपको लंबी वैलिडिटी के साथ डेटा और कॉलिंग जैसे फायदे देने का दावा करता है। यदि आप भी Vi, Airtel या Jio से पोर्ट करके BSNL पर आए हैं या पहले से BSNL यूजर हैं, तो आपको इस रीचार्ज प्लान के बारे में जरूर जानना चाहिए।

BSNL एक 197 रुपये का प्लान देता है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 70 दिनों की वैलिडिटी है। जी हां, आपने सही पढ़ा। सरकारी कंपनी 200 रुपये से कम कीमत में 70 दिनों की वैधता देती है। हालांकि, यहां आपको एक शर्त को पहले समझना होगा। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स को सीमित समय के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

BSNL Rs 197 प्रीपेड रीचार्ज पैक में 70 दिनों की मूल वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा मिलता है, लेकिन ये बेनिफिट्स केवल शुरुआती 18 दिनों के लिए मिलते हैं। इतना ही नहीं, प्लान में प्रति दिन 100 SMS का बेनिफिट भी शामिल है। हालांकि, इन सभी बेनिफिट्स के बाद भी आप कॉलिंग, SMS और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कॉलिंग व SMS के लिए आपको अपने प्लान के हिसाब से एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा और डेटा अनलिमिटेड है, लेकिन 18 दिनों के बाद स्पीड घटकर 40 kbps हो जाएगी।

यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है, जो अपने कम कीमत में लॉन्ग वैलिडिटी चाहते हैं या वो यूजर्स जो इंटरनेट का यूज चैटिंग वगैराह के लिए करते हैं। 197 रुपये का रीचार्ज इन यूजर्स को 70 दिनों के लिए रीचार्ज की टेंशन से मुक्त कर सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  3. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  4. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  5. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  6. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  7. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  8. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  9. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  10. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »