BSNL के Rs 187 रुपये रिचार्ज प्लान में मिल रहा है 56GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग

BSNL के इस प्लान की कीमत 187 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 56GB डेटा मिलता है। बता दें, इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिस लिहाज़ से आपको इस प्लान के तहत रोज़ाना 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

BSNL के Rs 187 रुपये रिचार्ज प्लान में मिल रहा है 56GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 28 दिन की है
  • बीएसएनएल के इस प्लान डेली 2 जीबी डाटा कर सकते हैं इस्तेमाल
  • साथ ही इस प्लान में आपको BSNL ट्यून भी मुफ्त मिलती है
विज्ञापन
BSNL अपने किफायती रीचार्ज प्लान के जरिए कई बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देता है। यह प्लान न केवल बजट फ्रेंडली होते हैं, बल्कि यह कई शानदार बेनेफिट्स से लैस होते हैं। ऐसा ही एक प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, इस प्लान की कीमत 187 रुपये है। 187 रुपये की कीमत में यह प्लान आपको कुल मिलाकर 56 जीबी तक का डाटा मुहैया कराता है। लेकिन केवल डाटा ही नहीं बल्कि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग व एसएमएस बेनेफिट्स भी मिलते हैं। आइए विस्तृत रूप से जानते हैं इस प्लान के बारे में।

जैसे कि हमने बताया BSNL के इस प्लान की कीमत 187 रुपये है, जिसमें आपको कुल मिलाकर 56GB डेटा मिलता है। बता दें, इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिस लिहाज़ से आपको इस प्लान के तहत रोज़ाना 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉल दिल्ली व मुंबई में MTNL की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, आप इस प्लान की वैधता के साथ रोज़ाना 100 मुफ्त एसएमएस भेज सकते हैं।

साथ ही इस प्लान में आपको BSNL ट्यून भी मुफ्त मिलती है। बीएसएनएल के विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों Jio व Airtel के प्लान्स की बात करें, जो कि 28 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा व कॉलिंग बेनेफिट्स देते हैं, तो उनकी कीमत 200 रुपये से लेकर 300 रुपये तक के पार है। जियो 249 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा व कॉलिंग बेनेफिट्स देती है। एयरटेल इन बेनेफिट्स के साथ 298 रुपये व 349 रुपये का प्लान लेकर आती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 187 plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर को लगा झटका, प्राइस गिरने से अरबों डॉलर का नुकसान
  2. Redmi भारत में ला रही पावरफुल डिवाइस, Amazon पर टीजर से मची हलचल!
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा 
  4. Prime Video पर दिखेगा MX Player का कंटेंट, फ्री और पेड शो एक जगह!
  5. नासा ने दिया 2 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट, आज होगा पृथ्वी से सामना!
  6. Realme 16x जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद
  8. 10,400mAh बैटरी, फिर भी दुनिया का सबसे पतला फ्लैगशिप टैबलेट! Huawei MatePad Pro Max हुआ लॉन्च
  9. Amazon Great Summer Sale में iQOO 15, 15R, iQOO Z11x जैसे फोन 11 हजार तक सस्ते खरीदें! धमाका डील्स
  10. Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »