• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का 1,199 रुपये वाला प्लान, 30 जीबी ब्रॉडबैंड डेटा के साथ 3 मोबाइल नंबर पर मिलेगा हर दिन 1 जीबी डेटा

BSNL का 1,199 रुपये वाला प्लान, 30 जीबी ब्रॉडबैंड डेटा के साथ 3 मोबाइल नंबर पर मिलेगा हर दिन 1 जीबी डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान उतारा है, जिसकी कीमत 1,199 रुपये है। लेटेस्ट ऑफर में बीएसएनएल फैमिली प्लान लाई है...

BSNL का 1,199 रुपये वाला प्लान, 30 जीबी ब्रॉडबैंड डेटा के साथ 3 मोबाइल नंबर पर मिलेगा हर दिन 1 जीबी डेटा

BSNL का 1,199 रुपये वाला प्लान

विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नया ब्रॉडबैंड प्लान उतारा है, जिसकी कीमत 1,199 रुपये है। लेटेस्ट ऑफर में बीएसएनएल फैमिली प्लान लाई है, जो ब्रॉडबैंड के साथ मोबाइल डेटा भी मुहैया करवाया जाएगा। इस फैमिली प्लान के तहत यूज़र को 10 एमबीपीएस रफ्तार से डेटा मिलेगा। इसमें ग्राहक बीएसएनएल के ही तीन कनेक्शन को ग्रुप बना सकता है। तीनों को 1 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। ध्यान रहे, प्लान देशभर में लागू है।

इस प्लान का नाम 1199 बीबीजी कॉम्बो यूएलडी फैमिली है। जो 10 एमबीपीएस रफ्तार से ब्रॉडबैंड कनेक्शन देगा। मासिक एफयूपी लिमिट 30 जीबी होगी। सीमा के बाद डाउनलोड स्पीड 2 एमबीपीएस रह जाएगी। BSNL ने यह जानकारी ट्विटर हैंडल के ज़रिए दी है। ब्योरा यहां क्लिक करके जान सकते हैं।

रीचार्ज करवाने के बाद यूज़र तीन बीएसएनएल प्रीपेड नंबर चुन सकता है, जिन्हें लाभ की चाहत हो। हर सिम में असीमित वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) और 1 जीबी दैनिक डेटा का लाभ मिलेगा। डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 40 केबीपीएस रह जाएगी। एसएमएस लाभ का ज़िक्र नहीं किया गया है। हालांकि, बीएसएनएल के ग्राहक मुफ्त कॉलर ट्यून का लाभ ले पाएंगे।

BSNL का कहना है कि एक सिम में मुफ्त ऑनलाइन टीवी सेवा भी दी जाएगी। साथ ही तीनों में से एक सिम में 1 महीने का ऑनलाइन एडुकेशन सब्सक्रिप्शन लिया जा सकता है, जो 12वीं कक्षा तक के यूज़र को ध्यान में रखकर लाया गया है। ध्यान रहे, BSNL  ने हाल में ब्रॉडबैंड प्लान अपग्रेड किए थे। कंपनी की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा का लाभ 1,045, 1,395, 1,89 रुपये के प्लान के ज़रिए उठाया जा सकता है। इसके अलावा BSNL ने मुफ्त संडे कॉल का ऑफर भी यूज़र के लिए आगे बढ़ा दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Plans, Broadband Plans

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »