BSNL के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 345 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल

BSNL के नए 1,188 रुपये वाले मथुरम प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ 5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 345 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 1,200 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे।

BSNL के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 345 दिनों तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल

BSNL Rs. 1,188 Mathuram Prepaid Plan

ख़ास बातें
  • BSNL का यह प्लान लंबी वैधता के साथ आता है
  • इस्तेमाल के लिए सिर्फ 5 जीबी डेटा मिलेगा इस प्लान
  • BSNL का यह प्लान प्रमोशनल ऑफर का हिस्सा है
विज्ञापन
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने नया 1,188 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान लंबी वैधता और अन्य ऑफर्स के साथ आता है। बीएसएनएल के नए प्लान का नाम 1,188 रुपये मथुरम प्रीपेड वाउचर है। इसे बीएसएनल की तमिलनाडु वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। नया प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत लाया गया है। यह 90 दिनों तक उपलब्ध होगा। इस प्लान की वैधता 345 दिनों की है। लेकिन इस दौरान बहुत ज़्यादा डेटा नहीं मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल ने हफ्ते भर पहले ही 1,399 रुपये और 1,001 रुपये वाले प्रीपेड प्लान आंध्र-प्रदेश-तेलंगाना सर्कल में उतारे थे।

BSNL के नए 1,188 रुपये वाले मथुरम प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ 5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 345 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में 1,200 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे।
 
Untitledbsnlmathuram

प्लान को तमिलनाडु में लाइव कर दिया गया है। 5 जीबी डेटा खत्म हो जाने के बाद सब्सक्राइबर्स को इंटरनेट के लिए 25 पैसे प्रति एमबी के हिसाब से शुल्क देना होगा। बीएसएनएल टेलीसर्विसेज ब्लॉग ने इस नए प्रीपेड प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। बता दें कि यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत उतारा गया है। फिलहाल, साफ नहीं है कि बीएसएनएल अपने इस प्लान को अन्य टेलीकॉम मार्केट में लाएगी या नहीं।

बीएसएनएल द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए 1,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 50 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। 1,001 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान की भी वैधता 270 दिनों की है। लेकिन इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 9 जीबी डेटा और 270 एसएमएस मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »