BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद

बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता बढ़ दी है। इन पैक में 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये , 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक शामिल हैं।

BSNL के प्रीपेड अनलिमिटेड प्लान अब हुए और फायदेमंद
विज्ञापन
बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता बढ़ दी है। इन पैक में 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये , 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक शामिल हैं। अब अपग्रेड के साथ, सरकारी टेलीकॉम कंपनी अधिकतम 129 दिन की वैधता वाला पैक ऑफर कर रही है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस और 1.5 जीबी तक डेटा मिलता है। कंपनी द्वारा लिया गया यह फैसला जियो से चुनौती के चलते उठाया गया है। बता दें कि जियो पहले ही कम दाम वाले अनलिमिटेड वॉयस कॉल पैक ऑफर कर रही है।

बीएसएनएल के अपग्रेड पैक की बात करें तो, अब 186 रुपये, 349 रुपये और 429 रुपये वाले पैक में क्रमशः 28, 54 और 81 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है। वहीं 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक म3न क्रमशः 90 दिन और 129 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा हर रोज़ मिलेगा।  गौर करने वाली बात है कि नए बीएसएनएल पैक में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी व रोमिंग कॉल ( मुंबई और दिल्ली को छोड़कर) के अलावा 100 एसएमएस हर रोज भी मिलते हैं। बाकी कंपनियों के अनलिमिटेड पकमें भी यही सभी सुविधाएं मिलती हैं।

बता दें कि बीएसएनएल के अलावा, रिलाइंस जियो 28 दिन की वैधता के साथ 149 रुपये में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन दे रही है। इस पैक में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा भी मिलती है। इसी तरह, 349 रुपये वाले जियो के पैक में भी 70 दिन की वैधता के सथ्यही सभी फायदे मिलते हैं। मुंबई की टेलीकॉम ऑपरेटर 198 रुपये में 28 दिन के लिए 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर कर रही है जबकि498 रुपये वाले पैक में ये सभी फायदे 91 दिन के लिए मिलते हैं।

इसी महीने बीएसएनएल ने अपने नए जीएसएम मोबाइल सर्विस सब्सक्राइबर के लिए 2 जीबी मुफ्त डेटा वाला प्रमोशनल ऑफर लॉन्च किया था। यह ऑफर देश भर में 5 जनवरी से दिया जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Prepaid Plans, BSNL unlimited calls, India, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »