बीएसएनएल मोबाइल से अब लैंडलाइन पर कर सकेंगे मुफ्त कॉल ट्रांसफर

बीएसएनएल मोबाइल से अब लैंडलाइन पर कर सकेंगे मुफ्त कॉल ट्रांसफर
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने ‘फ्री टू होम’ सेवा की शुरूआत की है जिसके तहत मोबाइल उपभोक्ता अपने कॉलों को बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन पर बिना किसी शुल्क के डाइवर्ट कर सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि बीएसएनएल की ‘फ्री टू होम’ सेवा के तहत सभी मोबाइल ग्राहक अपनी मोबाइल कॉल को बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन पर सुन सकते हैं।

इसके तहत ग्राहक बिना कोई शुल्क दिए अपने घर या कार्यालय में अपने लैंडलाइन फोन पर अपनी मोबाइल कॉल उठा सकते हैं।

इस फीचर के आने से यूजर को मल्टीपल कॉल फॉरवर्ड विकल्प जिसमें कॉल डाइवर्ट, काल डाइवर्जन व्हेन बिजी, या कवरेज ना होने, फोन के बंद होने व रिस्पॉन्ड ना करने की स्थिति में कॉल डाइवर्जन की सुविधा मिलती है।

ग्राहक इस किसी भी विक्लप का इस्तेमाल अपनी जरूरत और सुविधा के हिसाब से कर सकते हैं। 30 मई को टेलीकॉम मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इस सेवा का ऐलान किया।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Mobile, Landline

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »