BSNL का लॉस बढ़कर 1,569 करोड़ रुपये, 30 में से 12 सर्कल का रेवेन्यू घटा

BSNL का रेवेन्यू तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,549 करोड़ रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 19:59 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का रेवेन्यू तीसरी तिमाही में 11.6 प्रतिशत बढ़ा है
  • वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंपनी का लॉस घटा है
  • टेलीकॉम मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ा है

इसे 4G नेटवर्क के लॉन्च में देरी से बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढकर लगभग 1,569 करोड़ रुपये हो गया। इससे पिछली तिमाही में 1,481 करोड़ रुपये का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंपनी का लॉस घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लॉस 1,868 करोड़ रुपये का था।  

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि BSNL का रेवेन्यू तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,549 करोड़ रुपये का था। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। रेवेन्यू में कमी वाले सर्कल में कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्से, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), केरल और अंडमान और निकोबार शामिल हैं। BSNL के चेयरमैन, P K Purwar ने तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स के बाद एक पत्र में कहा है, "रिवाइवल पैकेज के बाद हमारे निवेश और कोशिशों का उद्देश्य सर्विस, नेटवर्क को मजबूत करने और हमारे बिजनेस में बदलाव लाने में रुकावटों का हटाना है।" 
Advertisement

BSNL को 4G नेटवर्क के लॉन्च में देरी से बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो रहा है। इसने ने Tata Group की IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसमें देरी से BSNL को नुकसान हो रहा है। हाल ही में इसकी एंप्लॉयी यूनियन ने कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw को इस बारे में लिखे पत्र में कहा था, "BSNL को अपने कस्टमर्स को 4G सर्विस उपलब्ध नहीं कराने की वजह से मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। Airtel और Reliance Jio ने देश भर में अपनी 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। BSNL इन कंपनियों का 2G और 3G टेक्नोलॉजीज के साथ मुकाबला करने में संघर्ष कर रही है। BSNL की 4G सर्विस के लॉन्च में बहुत अधिक देरी हो रही है।"  

इस पत्र में बताया गया था कि टेलीकॉम रेगुलेटर के डेटा के अनुसार, BSNL की सर्विस को प्रत्येक महीने लाखों कस्टमर्स छोड़ रहे हैं। पिछले वर्ष कंपनी के सब्सक्राइबर्स की संख्या घटकर लगभग 9.50 करोड़ से कुछ अधिक थी। हाल ही में BSNL ने कहा था कि उसका इस वर्ष 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.