• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने लॉन्च किया अभिनंदन 151 प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

BSNL ने लॉन्च किया अभिनंदन-151 प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

BSNL Abhinandan-151: BSNL ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया 151 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है।

BSNL ने लॉन्च किया अभिनंदन-151 प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

BSNL ने लॉन्च किया अभिनंदन-151 प्रीपेड प्लान, हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

ख़ास बातें
  • BSNL वेबसाइट पर लिस्ट है 'Abhinandan-151' वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान
  • 24 दिनों के बेनिफिट के साथ आता है यह प्लान
  • BSNL 'Abhinandan-151' प्लान के साथ मिलेगा अनलिमिटेड कॉल का लाभ
विज्ञापन
BSNL ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया 151 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल (BSNL Prepaid Plans) के इस नए प्लान का नाम 'Abhinandan-151' है। BSNL का नया प्रीपेड प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस है। BSNL का 151 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान सभी BSNL सर्किल में उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात यह है कि प्लान के साथ मिलने वाले फायदे केवल 24 दिनों के लिए वैध रहेंगे लेकिन BSNL के इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। BSNL Abhinandan-151 प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की खास बात यह है कि कॉलिंग बेनिफिट का लाभ दिल्ली और मुंबई सर्किल में भी मिलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन 1 जीबी डेटा मतलब 24 दिनों में 24 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ ही हर दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे।  

BSNL की आधिकारिक वेबसाइट पर 151 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लिस्ट किया गया है। BSNL का यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत केवल 90 दिनों के लिए उपलब्ध होगा। यह प्लान नए और पुराने दोनों ही BSNL यूज़र के लिए है। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले 151 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को स्पॉट किया था।

गैजेट्स 360 ने भी स्वतंत्र रूप से बीएसएनएल साइट पर प्लान की मौजूदगी को वेरिफाई किया है। पिछले महीने बीएसएनएल ने *121# सर्विस को शुरू किया था। इस सेवा के माध्यम से यूज़र बेस्ट स्पेशल टैरिफ वाउचर की जानकारी ले सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »