BSNL का कई सर्कल में गिरा रेवेन्यू, पश्चिम बंगाल में कंपनी की स्थिति सबसे खराब

कंपनी का 13 सर्कल में रेवेन्यू घटा है। इस स्थिति से निपटने के लिए इन सर्कल के CGM को तुरंत कदम उठाने के लिए कहा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 11:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर तक कंपनी का 13 सर्कल में रेवेन्यू घटा है
  • इन सर्कल के CGM को तुरंत कदम उठाने के लिए कहा गया है
  • कंपनी को नेट लॉस में बढ़ोतरी से झटका लगा है

केंद्र सरकार ने लगभग चार वर्ष पहले BSNL और MTNL के लिए रिवाइवल पैकेज को स्वीकृति दी थी

केंद्र सरकार की ओर से मिले रिवाइवल पैकेज पर चल रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के दौरान कंपनी का 13 सर्कल में रेवेन्यू घटा है। इस स्थिति से निपटने के लिए इन सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) को तुरंत कदम उठाने के लिए कहा गया है। 
 
एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL के CMD, P K Purwar की ओर से संबंधित सर्कल्स के CGM को लिखे पत्र के हवाले से बताया गया है, "टेलीकॉम डिपार्टमेंट और BSNL के बीच रिवाइवल पैकेज से जुड़े मंत्रिमंडल के फैसले को लागू करे के लिए हुए MoU में कंपनी को खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जवाबदेही को सुनिश्चित करना है। यह देखा जा सकता है कि पिछले एक वर्ष में पांच सर्कल नेगेटिव रेवेन्यू के निकट पहुंच गए हैं, पांच सर्कल में यह नेगेटिव हो गया है और तीन सर्कल गंभीर तौर पर नेगेटिव हो गए हैं।" BSNL के लिए रेवेन्यू में बड़ी गिरावट वाले सर्कल्स पश्चिम बंगाल, चेन्नई, उत्तर प्रदेश पूर्व, सिक्किम, अंडमान और निकोबार, ओडिशा, बिहार और कर्नाटक हैं। इसके अलावा केरल, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर में कंपनी का रेवेन्यू कमजोर हुआ है। 
Advertisement

पत्र में रेवेन्यू में कमी वाले सर्कल्स के CGM को प्रदर्शन में सुधार करने के लिए तुरंत कदम उठाने और इनके बारे में कॉरपोरेट ऑफिस को जानकारी देने के लिए कहा गया है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी का कुल रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत बढ़कर 12,748 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी को नेट लॉस में बढ़ोतरी से झटका लगा है। इस अवधि में नेट लॉस 5,424 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,457 करोड़ रुपये हो गया। इसका बड़ा कारण एंप्लॉयी कॉस्ट जैसे खर्चों का बढ़ना है। 

इस महीने की शुरुआत में संचार राज्यमंत्री Devusinh Chauhan ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में कहा था, "BSNL के फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में नेट प्रॉफिट हासिल करने की संभावना है।" केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लगभग चार वर्ष पहले BSNL और MTNL के लिए एक रिवाइवल पैकेज को स्वीकृति दी थी। इस पैकेज में BSNL की सर्विसेज को अपग्रेड करने के लिए नई कैपिटल लगाना, स्पेक्ट्रम एलोकेट करना, बैलेंस शीट में घाटे को कम करना और इसके साथ भारत ब्रॉडबैंड निगम लिमिटेड को मर्ज कर कंपनी के फाइबर नेटवर्क को अपग्रेड करना जैसे उपाय शामिल हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.