• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 30 दिनों तक 10GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग सिर्फ इतने रुपये में!

BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 30 दिनों तक 10GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग सिर्फ इतने रुपये में!

अगर अन्य कंपनियों से तुलना करें तो बीएसएनएल का ये प्लान बेहद सस्ता है।

BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 30 दिनों तक 10GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग सिर्फ इतने रुपये में!

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) बेहद सस्ती कीमत में रीचार्ज प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • प्लान में ग्राहक को 30 दिनों के लिए 10GB हाईस्पीड इंटरनेट मिलता है।
  • कंपनी के सस्ते प्लान्स में 149 रुपये का प्लान भी शामिल है।
  • Airtel और Jio डेली 1GB डेटा वाले प्लान के लिए 209 रुपये तक लेती हैं।
विज्ञापन
Jio, Airtel देश की दो सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियां हैं। ये प्राइवेट ऑपरेटर्स हैं जिनके प्लान काफी महंगे होते जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान काफी महंगे कर दिए हैं। अगर आप भी बढ़ते मोबाइल रीचार्ज के बोझ से परेशान हैं तो हम आपको एक सस्ता ऑप्शन बता रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) बेहद सस्ती कीमत में ऐसे प्लान पेश करती है जिनके फायदे जानकर आप चौंक जाएंगे। आज हम बीएसएनएल के ऐसे ही प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

BSNL Rs 147 Recharge Plan (बीएसएनएल का 147 रुपये का प्लान)
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए 147 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करती है। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। यानि कि कैलेंडर के 30 दिनों तक यह वैध रहेगा। प्लान के साथ ग्राहक को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट मिलता है। यानि कि पूरे 30 दिनों तक आप जी भरकर वॉयस कॉल कर सकते हैं। यह प्लान इंटरनेट बेनिफिट भी देता है। इसमें ग्राहक को 30 दिनों के लिए 10GB हाईस्पीड इंटरनेट मिलता है। यानि कि 150 रुपये से भी कम में इतने सारे लाभ ये प्लान आपको देता है। 

BSNL Rs 149 Recharge Plan (बीएसएनएल का 149 रुपये का प्लान)
कंपनी के सस्ते प्लान्स में 149 रुपये का प्लान भी शामिल है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। जिसके तहत आप अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स कर सकते हैं। इतना ही नहीं, 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 100SMS भी मिलते हैं। 

अगर अन्य कंपनियों से तुलना करें तो बीएसएनएल का ये प्लान बेहद सस्ता है। Airtel और Jio जैसी कंपनियां डेली 1GB डेटा वाले प्लान के लिए 209 रुपये वसूलती हैं। इस लिहाज से BSNL का ये प्लान काफी सस्ता है। इन प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप भारत संचार निगम लिमिटिड की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »