• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का दिवाली से पहले धमाका! 330 दिनों तक डेली 1.5GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

BSNL का दिवाली से पहले धमाका! 330 दिनों तक डेली 1.5GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा दिया जा रहा है।

BSNL का दिवाली से पहले धमाका! 330 दिनों तक डेली 1.5GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला धांसू प्लान

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए त्यौहारी सीजन का तोहफा देते हुए 1999 रुपये का नया प्लान पेश किया है।

ख़ास बातें
  • इसकी वैलिडिटी पूरे 330 दिनों की है
  • इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS भेजने की भी छूट मिल रही है
  • यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है
विज्ञापन

BSNL 1999 Plan: देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने दिवाली से पहले ही धमाका कर दिया है। कंपनी ने नया प्लान पेश कर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के होश सफेद कर दिए हैं। बीएसएनएल ने नया धमाकेदार प्रीपेड प्लान पेश किया है जिसमें कंपनी ने लंबी वैधता, भरपूर डेली डेटा और फ्री SMS की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत ही काम का है जिनको हर महीने रिचार्ज के झंझट में नहीं पड़ना है। इस प्लान से रिचार्ज करवाने के बाद आपको सालभर तक दोबारा रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। आइए जानते हैं BSNL के इस नए प्लान के बारे में। 

BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए त्यौहारी सीजन का तोहफा देते हुए 1999 रुपये का नया प्लान पेश किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें यूजर को लम्बी वैधता मिलती है। इसकी वैलिडिटी पूरे 330 दिनों की है यानी 11 महीने तक आपको दोबारा रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। अन्य खास बात यह है कि इसमें ग्राहक को डेली बेसिस पर भरपूर डेटा मिलता है। कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इस प्लान की जानकारी अधिकारिक रूप से साझा की है। 

प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 1.5 जीबी डेटा दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है जिससे कि  आप अपने चाहने वालों से दिनभर खुलकर बातें कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS भेजने की भी छूट मिल रही है। यानी कुल मिलाकर यह वाकई एक धमाकेदार प्लान बन जाता है। 

फायदों की लिस्ट यहीं पर खत्म नहीं होती है। कंपनी ने कहा है कि अगर ग्राहक इस प्लान के साथ 15 अक्टूबर से पहले रिचार्ज करवा लेते हैं तो 2% का इंस्टेंट डिस्काउंट और मिलेगा। यानी प्लान और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके लिए आपको BSNL की वेबसाइट या SelfCare ऐप से रिचार्ज करवाना होगा। तो इस त्यौहारी सीजन में आप इस प्लान से रिचार्ज करवा कर सालभर तक के लिए रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर सकते हैं। और अधिक जानकारी के लिए BSNL की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »