BSNL का 365 दिनों वाला रीचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग

BSNL के इस पैक में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है, 365 दिन की वैधता के साथ आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 730GB डेटा मुहैया कराया जाएगा। साथ ही इस प्लान में कॉलिंग व रोज़ाना 100 फ्री SMS बेनेफिट भी शामिल है।

BSNL का 365 दिनों वाला रीचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग
ख़ास बातें
  • BSNL का 365 दिनों वाला रीचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग
  • बीएसएनएल के इस सालाना प्लान की कीमत 2,000 से है कम
  • प्लान में रोज़ 100 SMS भेज सकेंगे मुफ्त
विज्ञापन
यदि आप हर महीने मोबाइल फोन रीचार्ज की झंझट से मुक्त होना चाहते हैं, तो आप एक बार में ही लम्बी अवधि वाले रीचार्ज प्लान का रूख कर सकते हैं। हालांकि, कई लोग लम्बी अवधि वाले प्लान इसलिए नहीं लेना चाहते क्योंकि Airtel, Jio व Vi जैसी टेलीकॉम कंपनियों के लम्बी अवधि वाले प्रीपेड प्लान की कीमत 2,000 रुपये से 3,000 रुपये के बीच होती है। एक साथ इतनी कीमत का रीचार्ज करना कई लोगों के बजट से बाहर होता है। लेकिन, कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट प्रदान करने वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL का एक रीचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इस प्लान की कीमत 2,000 रुपये से भी कम की ह, दो कि आपके बजट के अंदर है। जी हां, आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

BSNL के इस प्लान की कीमत 1,584 रुपये है, जो कि 365 दिन की वैधता के साथ आता है। यानी कि इस रीचार्ज प्लान को एक बार एक्टिवेट कराने के बाद आपको सालभर दूसरा रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ने वाली। यकीनन यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम कीमत में लम्बी अवधि वाले रीचार्ज प्लान की तलाश में है। वहीं, बात इसके बेनेफिट की करें, तो यह प्लान ने आपको प्रतिदिन किसी भी नेटवर्क पर 250 मिनिट्स मिलते हैं। इसमें लोकल/एसटीडी कॉल व मोबाइल लैंडलाइन आदि सब शामिल है। डेटा की बात करें, तो इस सालाना पैक में आपको डेली 2GB डेटा मिलता है, 365 दिन की वैधता के साथ आपको इस प्लान में कुल मिलाकर 730GB डेटा मुहैया कराया जाएगा। साथ ही इस प्लान में आप रोज़ाना 100 SMS फ्री भेज सकते हैं। हालांकि, यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि यह प्लान पतंजलि BSNL कस्टमर के लिए ही है।

बीएसएनएल के विपरित दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के लॉन्ग टर्म रीचार्ज प्लान की बात करें, तो Airtel के डेली 2 जीबी डेटा वाले सालाना पैक की कीमत 2,498 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Jio में डेली 2 जीबी डेटा वाले सालाना पैक की कीमत 2,399 रुपये है, जिसमें 365 दिन की वैधता मिलती है। Vi की बात करें, तो इसके 365 दिन की वैधता वाले 2GB डेटा रीचार्ज प्लान की कीमत 2,595 रुपये है।

देखा जाए तो बाकि सभी प्रतिद्वंदी  कंपनियों के रीचार्ज प्लान 2,000 रुपये से ज्यादा के है। ऐसे में BSNL का प्लान किफायती भी है और शानदार बेनेफिट से भी लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 1, 584 plan, BSNL cheap long term plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »