BSNL के 399 रुपये प्लान में हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा, वैधता 80 दिनों की

BSNL ने 399 रुपये का टैरिफ वाउचर और 1,699 रुपये का रीचार्ज प्लान चैन्नई और तमिलनाडू सर्कल में बंद करने का फैसला लिया है, जो कि कल 14 अगस्त से लागू हो जाएगा।

BSNL के 399 रुपये प्लान में हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा, वैधता 80 दिनों की

BSNL के इस प्लान में रोज़ कर सकेंगे 100 फ्री SMS

ख़ास बातें
  • BSNL के 399 रुपये में मिलेगी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा
  • FUP लिमिट खत्म होने पर डेटा स्पीड घटकर 80kbps हो जाएगी
  • बीएसएनएल के 399 रुपये प्लान की शुरुआत 15 अगस्त से होगी
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया 399 रुपये वाला रीचार्ज वाउचर पेश किया है। यह नया रीचार्ज वाउचर 80 दिन की वैधता के साथ आता, जिसमें आपको प्रतिदिन कॉलिंग व डेटा बेनेफिट प्राप्त होगा। कॉलिंग के लिए इसके साथ आपको 250 मिनट की आउटगोइंग FUP लिमिट मिलेगी। बता दें, यह प्लान चैन्नई व तमिलनाडू सर्कल के लिए पेश किया गया है। इसके अलावा, टेलीकॉम ऑपरेटर ने इन दो सर्कल्स में 399 रुपये की कीमत वाला टैरिफ वाउचर और 1,699 रुपये की कीमत वाला रीचार्ज वाउचर बंद कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने 399 रुपये वाला रीचार्ज प्लान केवल पेश किया है, हालांकि इसे उपलब्ध 15 अगस्त से कराया जाएगा।

BSNL चैन्नई ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से नए 399 रुपये के रीचार्ज प्लान की घोषणा के साथ-साथ 399 रुपये के टैरिफ वाउचर व 1,699 रुपये के रीचार्ज प्लान को बंद करने का ऐलान किया है। बीएसएनएल 399 रुपये के रीचार्ज में आपको प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होगा। इसके अलावा, डेटा की एफयूपी लिमिट खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड घटकर 80kbps हो जाएगी।

बीएसएनएल 399 रुपये के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसमें घरेलु और राष्ट्रीय रोमिंग (दिल्ली और मुंबई के MTNL नेटवर्क रोमिंग क्षेत्र) शामिल हैं। हालांकि, बीएसएनएल ने यह भी जानकारी दी है कि कॉल में प्रतिदिन 250 मिनिट्स की आउटगोइंग लिमिट प्राप्त होगी। एफयूपी लिमिट खत्म हो जाने के बाद कॉल पर बेस टैरिफ रेट चार्ज किया जाएगा।

बेस प्लान जो इस नए 399 रीचार्ज वाउचर के साथ जोड़ा जाएगा वो “Advance Per minute plan 94” होगा। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को मोबाइल नेटवर्क और बीएसएनएल लैंडलाइन पर लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगाष वहीं दूसरे लैंडलाइन नंबर पर लोकल कॉल करने और एसटीडी कॉल पर ग्राहकों से 1.3 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा।

बीएसएनएल के 399 रुपये के प्लान में आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा भी प्राप्त होगी, इसके अलावा बीएसएनएल फ्री ट्यून और फ्री लोकधुन कॉन्टेंट भी प्राप्त होगा। जैसे कि हमने बताया इस प्लान की वैधता 80 दिन की है, वहीं प्लान 15 अगस्त से लाइव कर दिया जाएगा। ग्राहक इस प्लान को C-TOPUP, self-care और Web portal के माध्यम से एक्टिवेट करा सकते हैं। सेल्फ-केयर माध्यम से प्लान को एक्टिवेट कराने के लिए आपको PLAN BSNL399 लिखखर 123 पर एसएमएस करना होगा। हालांकि, बीएसएनएल ने जानकारी दी है कि इस माध्यम से एक्टिवेशन कराने पर फ्री बीएसएनएल ट्यून व लोकधुन कॉन्टेंट प्राप्त नहीं होगा।

गौरतलब है कि कंपनी ने 399 रुपये का टैरिफ वाउचर और 1,699 रुपये का रीचार्ज प्लान चैन्नई और तमिलनाडू सर्कल में बंद करने का फैसला लिया है, जो कि कल 14 अगस्त से लागू  हो जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »