बीएसएनएल का दिवाली ऑफर: 50 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम

'दशहरा विजय' ऑफर के बाद, बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दिवाली के मौके पर एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने देशभर के अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'लक्ष्मी प्रमोशनल' ऑफर का ऐलान किया है।

बीएसएनएल का दिवाली ऑफर: 50 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम
विज्ञापन
'दशहरा विजय' ऑफर के बाद, बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दिवाली के मौके पर एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने देशभर के अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 'लक्ष्मी प्रमोशनल' ऑफर का ऐलान किया है। नए लक्ष्मी ऑफर के तहत, बीएसएनएल ग्राहकों को 290 रुपये, 390 रुपये और 590 रुपये के टॉप-अप रीचार्ड पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टॉक टाइम  मिलेगा।

गौर करने वाली बात है कि लक्ष्मी ऑफर सिर्फ इन तीन टॉप-अप के लिए ही वैध है। इस टॉप अप के साथ ग्राहकों को 290 रुपये के रीचार्ज पर 435 रुपये का टॉक टाइम, 390 रुपये के रीचार्ज पर 585 रुपये का टॉक टाइम और 590 रुपये के रीचार्ज पर 885 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। इच्छुक ग्राहक अपने बीएसएनएल प्रीपेड नंबर पर इस ऑफर का फायदा लेने के लिए 16 से 21 अक्टूबर के बीच रीचार्ज करा सकते हैं। बीएसएनएल द्वारा पिछले कुछ महीनों से जारी किए जा रहे प्लान में यह नया है।

लक्ष्मी ऑफर का ऐलान करते हुए, बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आर.के. मित्तल ने कहा, ''यह ऑफर हमारे प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए है ताकि वे दिवाली के मौके पर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ अपनी खुशियां साझा कर सकें।''

बता दें कि बीएसएनएल ने पिछले  महीने 'दशहरा विजय' ऑफर का ऐलान किया था जिसके तहत वॉयस रीचार्ज प्लान पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया गया था। बीएसएनएल के इस ऑफर के तहत 25 सितंबर से 25 अक्टूबर तक रीचार्ज वेल्यू पर 50 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। यह ऑफर 42 रुपये, 44 रुपये, 65 रुपये, 88 रुपये और 122 रुपये के टॉक टाइम रीचार्ज पर लागू है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Laxmi Offer, BSNL Offers, BSNL Talktime Offer
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  7. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  8. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  10. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »