• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान किया लॉन्च, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान किया लॉन्च, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

Airtel ने ग्लोबल कनेक्टिविटी को आसान और ज्यादा किफायती बनाने के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान लॉन्च किए हैं।

Airtel ने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान किया लॉन्च, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

Photo Credit: Unsplash/Marília Castelli

Airtel IR Plan अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Airtel IR प्लान फ्लाइट के दौरान कनेक्टेड रहने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Airtel IR प्लान विदेश में लैंड होने पर ऑटोमैटिक एक्टिव हो जाता है।
  • Airtel IR प्लान का एसिस्टेंट 24 घंटे सुविधा उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन
Airtel ने ग्लोबल कनेक्टिविटी को आसान और ज्यादा किफायती बनाने के लिए नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान लॉन्च किए हैं। ये प्लान 189 देशों में अनलिमिटेड डाटा प्रदान करते हैं। यहह प्लान 4 हजार रुपये में 1 साल की वैधता प्रदान करता है। यहां हम आपको एयरटेल इंटरनेशनल रोमिंग प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Airtel के नए अनलिमिटेड IR प्लान


Airtel ने इसके साथ ही एनआरआई के लिए एक स्पेशल 4000 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो एक साल की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में 5GB डाटा और इंटरनेशनल उपयोग के लिए 100 वॉयस मिनट शामिल हैं। भारत में यह प्लान रोजाना 1.5GB डाटा प्रदान करता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।


Airtel के अनलिमिटेड IR प्लान के फीचर्स


फ्लाइट के दौरान कनेक्ट रहें: प्लान फ्लाइट के दौरान कनेक्टेड रहने की सुविधा प्रदान करता है।
आसान एक्टिवेशन: भारत से बाहर के देशों में लैंड करने पर सर्विस ऑटोमैटिक स्तर पर एक्टिव हो जाती है।
24/7 कस्टमर सपोर्ट: एसिस्टेंट 24 घंटे सुविधा उपलब्ध रहता है।
189 देशों के लिए सिंगल प्लान: जोन या पैक के बीच चयन करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एक प्लान सभी को कवर करता है।
बार-बार यात्रा करने वालों के लिए ऑटो-रिन्यूअल: आसान ट्रैवल के लिए ऑटोमैटिक रिन्यूअल रहता है।
किफायती प्लान: यह प्लान विदेशों में जाकर लोकल सिम कार्ड के मुकाबले में ज्यादा किफायती है और सिम खरीदने की जरूरत भी खत्म हो जाती है।
Airtel Thanks App के जरिए आसान मैनेजमेंट: ऐप के जरिए आसान से उपयोग को कंट्रोल कर सकते हैं, बिलिंग को चेक कर सकते हैं और जरूरत के हिसाब से डाटा/मिनट ऐड कर सकते हैं।

एयरटेल के अनलिमिटेड आईआर प्लान ग्राहकों को भारत में अपने मौजूदा नंबर का उपयोग करते हुए 189 देशों में कनेक्टेड रहने की सुविधा देता है, बिना किसी अलग रिचार्ज की जरूरत के बिना यह सुविधा मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि अनलिमिटेड डाटा के लिए फेयर यूसेज चार्ज (FUP) लागू होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »