एयरटेल का 5G नेटवर्क होगा बेहतर, एरिक्सन के साथ की करोड़ों डॉलर की डील

पिछले महीने एयरटेल ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को भी करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 21:24 IST
ख़ास बातें
  • यह कॉन्ट्रैक्ट 4G और 5G से जुड़े RAN प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस के लिए है
  • इससे कंपनी के कस्टमर्स को नेटवर्क पर बढ़ी हुई कैपेसिटी मिलेगी
  • एयरटेल जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है

इससे कंपनी के कस्टमर्स को अधिक कवरेज और नेटवर्क पर बढ़ी हुई कैपेसिटी मिलेगी

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel की अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने की योजना है। इसके लिए कंपनी ने टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Ericsson को करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। यह कॉन्ट्रैक्ट 4G और 5G से जुड़े RAN प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस के लिए है। 

इस बारे में स्टॉक एक्सचेंज को एक फाइलिंग में भारती एयरटेल ने बताया है कि एरिक्सन को दिए इस कॉन्ट्रैक्ट से कंपनी के कस्टमर्स को अधिक कवरेज और नेटवर्क पर बढ़ी हुई कैपेसिटी मिलेगी। भारती एयरटेल के मौजूदा 4G रेडियोज का एरिक्सन सॉफ्टवेयर अपग्रेड भी करेगी। एरिक्सन के पास 70 से अधिक देशों में 5G से जुड़े लगभग 170 कॉन्ट्रैक्ट हैं। यह लगभग 25 वर्षों से एयरटेल के साथ कार्य कर रही है। 

पिछले महीने एयरटेल ने फिनलैंड की टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर Nokia को भी करोड़ों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। नोकिया ने बताया था कि इस डील में उसके 5G AirScale पोर्टफोलियो से इक्विपमेंट का इस्तेमाल करना शामिल है। इसमें एयरटेल के मौजूदा 4G नेटवर्क को मल्टीबैंड रेडियोज और बेसबैंड इक्विपमेंट के साथ मॉडर्नाइज भी किया जाएगा। ये इक्विपमेंट 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट कर सकते हैं। पिछले दो दशकों से एयरटेल अपने नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नोकिया के टेलीकॉम इक्विपमेंट्स का इस्तेमाल कर रही है। एयरटेल जल्द ही Tata Play का डायरेक्ट-टु-होम (DTH) बिजनेस खरीद सकती है। दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से कंपनी की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से टक्कर मिल रही है। 

हाल ही में एयरटेल अपने 5G नेटवर्क की सबसे तेज डाउनलोड और अपलोड स्पीड के चलते बेस्ट 5G एक्सपीरिएंस प्रोवाइडर बनी थी। डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लाइव वीडियो, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग सहित कई कैटेगरीज में कंपनी ने पहला स्थान हासिल किया था। पिछले कुछ महीनों में कंपनी के शेयर प्राइस में तेजी आई है। एयरटेल ने कुछ महीने पहले 2016 में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में अपनी बकाया रकम में से 8,465 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया था। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि इस भुगतान के बाद उसे कितनी बकाया रकम चुकानी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.