Airtel और Jio के टैरिफ जल्द हो सकते हैं महंगे

देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के सितंबर तिमाही में एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में मामूली बढ़ोतरी हुई है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2022 22:22 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में जियो के ARPU में मामूली बढ़ोतरी हुई थी
  • Airtel के लिए यह लगभग चार प्रतिशत की थी
  • टेलीकॉम मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है

एयरटेल ने 99 रुपये के प्लान को वापस लेने के साथ प्राइस बढ़ाने की शुरुआत कर दी है

देश में टेलीकॉम कंपनियां अगले वर्ष मार्च तक टैरिफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं। इसके पीछे इन कंपनियों के रेवेन्यू और मार्जिन पर बढ़ता प्रेशर एक बड़ा कारण है। देश की तीन बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के सितंबर तिमाही में एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में मामूली बढ़ोतरी हुई है। 

Business Insider की एक रिपोर्ट में Jefferies के हवाले से बताया गया है कि Bharti Airtel और Reliance Jio इस फाइनेंशियल ईयर की अंतिम तिमाही में टैरिफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा कर सकती हैं। अगले फाइनेंशियल ईयर में भी टैरिफ को 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। सितंबर में समाप्त हुई तिमाही में जियो के ARPU में 0.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। Airtel के लिए यह लगभग चार प्रतिशत की थी। एनालिस्ट्स का कहना है कि भुगतान नहीं करने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए रिक्वेस्ट अधिक होने से टेलीकॉम मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने का संकेत मिल रहा है। 
Advertisement

एयरटेल ने 99 रुपये के प्लान को वापस लेने के साथ प्राइस बढ़ाने की शुरुआत कर दी है। इसका प्राइस लगभग 57 प्रतिशत बढ़ाकर 155 रुपये किया गया है। नए प्लान में 24 दिनों के लिए अनिलिमिटेड कॉलिंग, 1 GB डेटा और 300 SMS दिए जा रहे हैं। हालांकि, यह कुछ सर्कल्स में ही उपलब्ध है। TRAI के डेटा के अनुसार, जियो ने सितंबर में लगभग 7,20,000 वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। भारती एयरटेल के मोबाइल यूजर्स में लगभग 4,12,000 की बढ़ोतरी हुई है। 

Reliance Jio के पास लगभग 38.8 करोड़ इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के साथ लगभग 52 प्रतिशत मार्केट शेयर है। भारती एयरटेल लगभग 17.5 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का केवल 30 लाख इंटरनेट सब्सक्राइबर्स के साथ चौथा स्थान है। एक गैर सरकारी संगठन Oxfam की रिपोर्ट में बताया गया है कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजना 'Digital India' में सरकारी कंपनियों की हिस्सेदारी बहुत कम है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने की स्कीम BharatNet की प्रगति भी कम है। जियो और एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के बड़े शहरों में अपनी 5G सर्विसेज शुरू करने से शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच विभाजन स्पष्ट है। मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिहाज से पुरुषों की संख्या महिलाओं से लगभग 30 प्रतिशत अधिक है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.