Airtel की बल्ले-बल्ले, जोड़े 19 लाख से ज्यादा कस्टमर, Jio और Vi के इतने लाख घटे!

Vodafone Idea के 19.77 लाख यूजर्स बीते अक्टूबर में कम हो गए।

Airtel की बल्ले-बल्ले, जोड़े 19 लाख से ज्यादा कस्टमर, Jio और Vi के इतने लाख घटे!

Bharti Airtel को यूजर बेस में बड़ी बढ़ोत्तरी मिली है।

ख़ास बातें
  • Reliance Jio का भारत में मार्केट शेयर 39.9% है।
  • Airtel का भारत में मार्केट शेयर 33.5% है।
  • Vodafone Idea का भारत में मार्केट शेयर 18.30% है।
विज्ञापन
Bharti Airtel को यूजर बेस में बड़ी बढ़ोत्तरी मिली है। कंपनी के 20 लाख के लगभग सब्सक्राइबर बीते अक्टूबर में बढ़े हैं। जबकि सितंबर में कंपनी को 15 लाख के लगभग सब्सक्राइबर्स का नुकसान हो गया था। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 23 दिसंबर को ताजा आंकड़े जारी किए जिनमें भारती एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी हुई बताई गई। वहीं, देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो को फिर से यूजर्स का नुकसान हुआ है। 

TRAI के ताजा आंकड़े कहते हैं कि Airtel को बीते सितंबर में जहां 14.35 लाख यूजर्स का नुकसान हुआ था, कंपनी ने अक्टूबर में 19.28 लाख नए सब्सक्राइबर्स अपने साथ जोड़ लिए। रिलायंस जियो को अक्टूबर में भी यूजर बेस में भारी नुकसान हुआ है। लेकिन यह सितंबर महीने में कम है। CNBC की रिपोर्ट के अनुसार Jio के 79.7 लाख सब्सक्राइबर्स सितंबर में कम हो गए थे। जबकि अक्टूबर में यह संख्या 37.60 लाख रही। यानी कंपनी को यूजर्स का घाटा तो हुआ लेकिन सितंबर से कम। बावजूद इसके Reliance Jio ने देश की सबसे टेलीकॉम कंपनी का तमगा बरकरार रखा। 

Reliance Jio का भारत में मार्केट शेयर 39.9% है। Airtel का भारत में मार्केट शेयर 33.5% है। वहीं, Vodafone Idea का भारत में मार्केट शेयर 18.30% है। Vodafone Idea को भी सितंबर और अक्टूबर में लगातार यूजर्स बेस में नुकसान उठाना पड़ा। कंपनी ने सितंबर में 15.5 लाख यूजर्स खोए थे जबकि अक्टूबर में कंपनी के घटने वाले सब्सक्राइबर्स की संख्या 19.77 लाख हो गई। 

Reliance Jio और Vi को यूजर बेस में बड़ा नुकसान हुआ है। कंपनी के 3.76 मिलियन सब्सक्राइबर घटे हैं। रिलायंस का कुल यूजर बेस 46 करोड़ हो गया है जबकि वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस घटकर 21 करोड़ के लगभग हो गया है। वहीं, एयरटेल को यूजर बेस में फायदा हुआ है। अक्टूबर में कंपनी का यूजर बेस बढ़कर 38.54 करोड़ हो गया है। लेकिन मार्केट शेयर में रिलायंस जियो अभी भी नम्बर 1 की कंपनी बनी हुई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15 Pro पहली बार हुआ लीक, 2K डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी, घांसू कैमरा से होगा लैस!
  2. JBL Flip 7 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर 14 घंटे की बैटरी, IP68 रेटिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. 3 करोड़ साल पुरानी खोपड़ी ने खोला 'भयानक शिकारी' का इतिहास!
  4. 30 हजार में आने वाले AC, Amazon पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Jio लाई भारत-पाक मैच के लिए धांसू प्लान, 84 दिन वैलिडिटी, डेली 2GB, Jiohotstar फ्री सब्सक्रिप्शन और बहुत कुछ!
  6. Flying Car Video: आ गई उड़ने वाली कार! Rs 2.5 करोड़ है कीमत, सड़क पर चलेगी, आसमान में भी उड़ेगी, देखें वीडियो
  7. भारत में Tesla की सबसे सस्ती कार भी मिलेगी कम से कम Rs 40 लाख में! जानें वजह
  8. Samsung Galaxy Tab S10 FE लॉन्च से पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में दिखा, नए फीचर का खुलासा
  9. MG Motor की Windsor EV को जोरदार रिस्पॉन्स, कंपनी को प्रति दिन मिल रही 200 बुकिंग्स
  10. Infinix ने 40 इंच फुलएचडी डिस्प्ले, 16W साउंड के साथ नया स्मार्ट TV किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »