JBL Flip 7 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर 14 घंटे की बैटरी, IP68 रेटिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Flip 7 स्पीकर में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।

JBL Flip 7 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर 14 घंटे की बैटरी, IP68 रेटिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

JBL Flip 7 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में AI पावर्ड ऑडियो ट्यूनिंग दी गई है।

ख़ास बातें
  • Flip 7 स्पीकर में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है।
  • इसमें Auracast का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • डिवाइस के डाइमेंशन 182.5 x 69.5 x 71.5 mm और वजन 0.56 kg है।
विज्ञापन
JBL की ओर से नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर JBL Flip 7 को मार्केट में उतारा है। स्पीकर में कंपनी ने 14 घंटे की बैटरी लाइफ होने का दावा किया है। यह ब्लूटूथ 5.4 की कनेक्टिविटी से लैस है। खास बात इसका AI-एनहांस्ड साउंड है जो कि यूजर को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इसमें Auracast का सपोर्ट भी दिया गया है। इसे मल्टीपल JBL स्पीकर्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें USB Type-C ऑडियो इनपुट है और हाई क्वालिटी DAC चिप लगी है। आइए जानते हैं इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत और अन्य फीचर्स। 
 

JBL Flip 7 price

JBL Flip 7 को कंपनी ने चीन की मार्केट में पेश किया है जहां पर इसकी कीमत 1349 युआन (लगभग रुपये) है। यह एक गिफ्ट बॉक्स एडिशन के साथ आता है। अर्ली बर्ड ऑफर के तहत इसे फिलहाल 1149 युआन में खरीदा जा सकता है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 24 फरवरी से शुरू होंगे। इसे JD.com से प्री-बुक किया जा सकता है। 
 

JBL Flip 7 Specifications

JBL Flip 7 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में AI पावर्ड ऑडियो ट्यूनिंग दी गई है। इसमें हाई-परफॉर्मेंस एकॉस्टिक चैंबर है और एक स्वतंत्र ट्विटर दिया गया है। स्पीकर में डुअल पेसिव रेडिएटर्स भी लगे हैं। कंपनी ने ऑडियो डिवाइस को वाटर और डस्टप्रूफ बनाने के लिए IP68 रेट किया है। दावा है कि यह इनडोर, और आउटडोर दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। 

Flip 7 स्पीकर में Bluetooth 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। यह फास्ट पेअरिंग सुविधा देता है, लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है और पावर की बचत भी करता है। इसमें Auracast का सपोर्ट भी दिया गया है। इसे मल्टीपल JBL स्पीकर्स के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें USB Type-C ऑडियो इनपुट है और हाई क्वालिटी DAC चिप लगी है। इसमें Pushlock सिस्टम है जिससे कि इसे रिस्ट स्ट्रैप आदि से आसानी से अटैच या डिटैच किया जा सकता है। 

ब्लूटूथ स्पीकर में हाई-कैपिसिटी लिथियम-आयन बैटरी बताई गई है। यह 14 घंटे का प्लेबैक टाइम दे सकता है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। डिवाइस के डाइमेंशन 182.5 x 69.5 x 71.5 mm और वजन 0.56 kg है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  5. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  6. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  7. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  8. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  9. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  10. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »