Apple और Google स्मार्टफोन यूजर्स इस महीने से कर पाएंगे 5G का इस्तेमाल!

Google अपने Pixel स्मार्टफोन में दिसंबर में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 5G सर्विस एक्टिव करेगी।

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Apple दिल्ली और मुंबई में Airtel 5G को अपने डिवाइस पर टेस्ट कर रही है
  • कंपनी Jio के नेटवर्क पर 5G रोल आउट के लिए भी टेस्ट कर रही है
  • Google अपने Pixel स्मार्टफोन के लिए दिसंबर में एक अपडेट जारी करेगी

Jio अपने चुनिंदा यूजर्स को ट्रायल बेसिस पर अनलिमिटेड 5G डेटा देगी

Apple ने अभी तक iPhone 12 और उससे ऊपर के डिवाइस में 5G सर्विस को रोल आउट करना शुरू नहीं किया है। Bharti Airtel की वेबसाइट पर अपडेट के मुताबिक, Apple ने अभी तक iPhone 12 और उससे ऊपर के यूजर्स के लिए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट नहीं किया है। अब तक, ऐप्पल द्वारा यूजर्स को 5G अपडेट प्रदान करने के लिए अपेक्षित टाइमलाइन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, अब यह बताया जा रहा है कि कंपनी इस साल दिसंबर तक एक नए iOS अपडेट के रोल आउट के साथ सभी सपोर्टेड डिवाइस में आवश्यक बदलाव करेगी।

ET Telecom ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया है कि Apple दिसंबर तक iPhone 12 और उससे ऊपर के डिवाइस में 5G सर्विस को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। ऐप्पल डिवाइस के लिए नया iOS अपडेट जारी कर सकती है, जिसके जरिए इस सर्विस को एक्टिव किया जाएगा।
Advertisement

Apple कथित तौर पर दिल्ली और मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में Airtel की 5G सेवाओं के लिए अपने डिवाइस को टेस्ट कर रही है। क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी कथित तौर पर Jio के नेटवर्क पर 5G रोल आउट के लिए भी टेस्ट कर रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक ऐप्पल या एयरटेल के अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Google अपने Pixel स्मार्टफोन में दिसंबर में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए 5G सर्विस एक्टिव करेगी। इस बीच, जैसा कि एयरटेल की वेबसाइट पर बताया गया है, एयरटेल नेटवर्क के साथ कई 5G-सपोर्टेड स्मार्टफोन को अभी तक डिवाइस पर 5G रोल आउट के लिए आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है। इनमें से कुछ कंपनियों में Samsung, Motorola, Asus, Honor, Lava, LG, Nokia और Tecno शामिल हैं।
Advertisement

दूरसंचार विभाग (DoT) और MeitY के अधिकारी बुधवार को देश में बड़े पैमाने पर 5G सर्विस के इस्तेमाल पर चर्चा करने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों और स्मार्टफोन कंपनियों से मिलेंगे। बैठक में Apple और Samsung के अधिकारी भी शामिल होंगे। DoT और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय दोनों के सचिव 5G मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  5. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  6. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  7. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  8. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  10. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.