एयरटेल का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, 28 दिनों के लिए मिलेगा 5 जीबी डेटा

एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 98 रुपये का प्लान लेकर आई है, जिसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ 5 जीबी 4जी, 3जी डेटा मिलेगा। खास बात यह कि इस प्लान में सिर्फ डेटा का ही लाभ शामिल है, कॉलिंग की सेवा हटा दी गई है।

एयरटेल का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान, 28 दिनों के लिए मिलेगा 5 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियां एक के बाद एक किफायती प्लान लॉन्च कर रहीं
  • एयरटेल का 98 रुपये वाला प्लान हुआ और फायदेमंद
  • प्लान में सिर्फ डेटा का ही लाभ शामिल
विज्ञापन
जियो से मुकाबला करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां एक के बाद एक किफायती प्लान लॉन्च कर रही हैं। अब एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 98 रुपये का प्लान लेकर आई है, जिसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ 5 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। खास बात यह कि इस प्लान में सिर्फ डेटा का ही लाभ शामिल है, कॉलिंग की सेवा हटा दी गई है। एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट - airtel.in.के मुताबिक, यह प्लान फिलहाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में लागू होगा। बाकी सर्कल में 98 रुपये खर्च कर 28 दिन के लिए कुल 2 जीबी डेटा का लाभ उठाया जा सकता है।

बता दें कि 98 रुपये वाले प्लान में बदलाव कंपनी ने 93 रुपये वाले प्लान को अपडेट करने के ठीक बाद किया है। 93 रुपये वाला प्रीपेड पैक अब 28 दिन के लिए 1 जीबी 3जी/4जी डेटा देता है। इसमें प्रतिदिन डेटा इस्तेमाल करने की कोई सीमा नहीं है। बता दें कि 93 रुपये वाले पैक में डेटा के अलावा 100 एसएमएस प्रतिदिन और असीमित लोकल व एसटीडी कॉल का भी लाभ दिया जाता है। इस प्लान के फायदे भी सीमित सर्कल के यूज़र उठा सकते हैं। बाकी यूज़र को एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी 4जी/3जी डेटा महज़ 10 दिन की वैधता के साथ दिया जाता है। इसमें भी प्रतिदिन डेटा इस्तेमाल की कोई बाधा नहीं है। बाकी सभी फायदे समान रूप से लागू हैं।
airtels rs 98 plan


ध्यान रहे, एयरटेल की तरह ही जियो का भी 98 रुपये वाला प्लान बाज़ार में मौज़ूद है। यह प्लान यूज़र को 28 दिन तक 2 जीबी हाई स्पीड डेटा मुहैया करवाता है। डेटा इस्तेमाल की कोई दैनिक सीमा इसमें शामिल नहीं है। हां, इतना ज़रूर है कि डेटा की सीमा पार होने पर स्पीड 64 केबीपीएस पर रुक जाती है। इस प्लान के साथ यूज़र को असीमित लोकल व एसटीडी कॉल (रोमिंग में भी) मिलती हैं। 28 दिन के लिए 300 एसएमएस भी इस्तेमाल करने के लिए मिलते हैं। प्लान में यूज़र जियो ऐप का आनंद भी मिलता है। जैसा कि हमने पहले बताया, इस पूरे प्लान की वैधता 28 दिन की है।

किफायती प्लान देने की होड़ में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी पीछे नहीं है। बीएसएनएल ने भी कैलकटा टेलीकॉम सर्कल में 99 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान 26 दिन की वैधता के साथ आएगा, जिसमें यूज़र को दिल्ली और मुंबई छोड़कर असीमित वॉयस कॉल (रोमिंग में भी) सेवा मिलेगी। अभी बाकी सर्कलों में इस प्लान के लागू होने पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: airtel, airtel prepaid, airtel data plan, airtel 98
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »