• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • एयरटेल व वोडाफोन खोलेंगे रिलायंस जियो की 'पोल', टैरिफ प्लान होंगे सस्तेः रिपोर्ट

एयरटेल व वोडाफोन खोलेंगे रिलायंस जियो की 'पोल', टैरिफ प्लान होंगे सस्तेः रिपोर्ट

एयरटेल व वोडाफोन खोलेंगे रिलायंस जियो की 'पोल', टैरिफ प्लान होंगे सस्तेः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • कंपनियों ने जियो के 50 रुपये में 1 जीबी डेटा देने के दावे को खोखला बताया
  • कंपनी ने अपने वेंडरों के लिए एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है
  • इन कंपनियों के हिसाब से जियो हकीकत में 67 रुपये में 1 जीबी डेटा दे रही है
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम मार्केट में धमाकेदार एंट्री की है। मुफ्त वॉयस कॉल, कोई रोमिंग चार्ज नहीं और बेहद ही किफायती इंटरनेट दर जैसे ऑफर के जरिए रिलायंस जियो ने एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी कंपनियों के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है। अब ख़बर आई है कि एयरटेल और वोडाफोन ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए रिलायंस जियो के ऑफर का पर्दाफाश करने की योजना बनाई है।

( पढ़ें: बिना मोबाइल नंबर बदले रिलायंस जियो सिम ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल)

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी ख़बर के मुताबिक, एयरटेल और वोडाफोन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के जियो नेटवर्क पर 50 रुपये में एक जीबी डेटा देने के दावे को खोखला बताया है। कंपनी ने अपने वेंडरों के लिए एक प्रेजेंटेशन तैयार किया है, ताकि मार्केट में रिलायंस जियो के दावों को पोल खोली जा सके।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन कंपनियों के हिसाब से जियो हकीकत में 67 रुपये के 1 जीबी डेटा ऑफर कर रही है, न कि 50 रुपये पर। इसका सबसे सस्ता मासिक प्लान 149 रुपये का है जो वॉयस कॉल यूज़र के लिए है जबकि डेटा यूज़र्स को कम से कम 499 रुपये का प्लान लेना होगा।

वोडाफोन के प्रेजेंटेशन के बारे में रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें रिलायंस जियो नेटवर्क की खामियों को गिनाया गया है। वोडाफोन अपने ग्राहकों को बताएगी कि रिलायंस जियो नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस 4जी स्मार्टफोन होना ज़रूरी है, जबकि उनके नेटवर्क पर 2जी/ 3जी फोन का भी इस्तेमाल संभव है।

इसके अलावा एयरटेल और वोडाफोन ज्यादा रकम खर्च करने वाले ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने के लिए टैरिफ प्लान में जल्द बदलाव करेगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Vodafone, Airtel, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »