सब्सिडियरीज के साथ बिजनेस पर 1,17,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी एयरटेल

भारती एयरटेल ने हाल ही में गूगल के साथ भी एक बड़ी इनवेस्टमेंट डील की थी। इससे कंपनी को 5G से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी

सब्सिडियरीज के साथ बिजनेस पर 1,17,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी एयरटेल

टेलीकॉम मार्केट में कड़े कॉम्पिटिशन के कारण भारती एयरटेल को 5G नेटवर्क जल्द लॉन्च करने की जरूरत होगी

ख़ास बातें
  • कंपनी की सब्सिडियरीज में इंडस टावर्स और भारती हेक्साकॉम शामिल हैं
  • भारती एयरटेल ने हाल ही में गूगल के साथ भी एक बड़ी इनवेस्टमेंट डील की थी
  • भारती एयरटेल का टेलीकॉम बिजनेस अफ्रीका में भी फैला है
विज्ञापन
देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल ने इंडस टावर्स, भारती हेक्साकॉम और Nxtra जैसी अपनी सब्सिडियरीज के साथ बिजनेस पर लगभग 1,17,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। कंपनी 26 फरवरी को अपने मेंबर्स की एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) आयोजित कर भारती एयरटेल में गूगल के 1.28 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए लगभग 7,500 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट के लिए अप्रूवल भी मांगेगी।

EGM नोटिस के अनुसार, भारती एयरटेल मोबाइल टावर कंपनी इंडस टावर्स के साथ बिजनेस पर लगभग 88,000 करोड़ रुपये, भारती हेक्साकॉम के साथ ट्रांजैक्शन पर लगभग 14,000 करोड़ रुपये और डेटासेंटर फर्म Nxtra से सर्विसेज लेने के लिए 15,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। भारती एयरटेल ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है, "दुनिया भर में 5G को लेकर डिवेलपमेंट्स हो रही हैं और भारत में भी 5G जल्द शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत बड़े शहरों से होगी और इसके बाद यह देश के बाकी हिस्सों में पहुंचेगा। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की जरूरत होगी।"

टेलीकॉम मार्केट में कड़े कॉम्पिटिशन के कारण भारती एयरटेल को 5G नेटवर्क को जल्द लॉन्च करने की जरूरत होगी। इस मार्केट में रिलायंस जियो के आने के बाद से कॉम्पिटिशन कड़ा हुआ है। जियो के टैरिफ कम रखने के कारण अन्य टेलीकॉम कंपनियों को भी अपने टैरिफ में कटौती करनी पड़ी थी। इस वजह से कुछ टेलीकॉम कंपनियों का मर्जर हो गया या उन्हें मार्केट से बाहर होना पड़ा। टैरिफ कम होने से टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू और प्रॉफिट पर भी बड़ा असर पड़ा था। 

भारती एयरटेल का टेलीकॉम बिजनेस अफ्रीका में भी फैला है। कंपनी के अफ्रीकी बिजनेस का प्रदर्शन हाल के वर्षों में बेहतर हुआ है। हालांकि, इसके देश में बिजनेस को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं। भारती एयरटेल ने हाल ही में गूगल के साथ भी एक बड़ी इनवेस्टमेंट डील की थी। इससे कंपनी को 5G से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड जुटाने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू से जुड़ी बकाया रकम चुकाने की अवधि बढ़ाने की अनुमति मिलने से टेलीकॉम कंपनियों की वित्तीय स्थिति पर दबाव कम होने की उम्मीद है।





(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Reliance Jio, Google, Investment, Stake, EGM

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »