Airtel का रिलायंस जियो को जवाब, 448 रुपये में मिलेगा 70 जीबी डेटा

एयरटेल ने 448 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान प्रीपेड यूज़र के लिए है और 70 जीबी डेटा के साथ आता है। एयरटेल इस प्लान के ज़रिए रिलायंस जियो को चुनौती देना चाह रही है।

Airtel का रिलायंस जियो को जवाब, 448 रुपये में मिलेगा 70 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • 448 रुपये वाला प्लान चुनिंदा एयरटेल उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है
  • इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी 3जी/ 4 जीबी डेटा मिलेगा
  • एयरटेल ने 349 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं
विज्ञापन
एयरटेल ने 448 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान प्रीपेड यूज़र के लिए है और 70 जीबी डेटा के साथ आता है। एयरटेल इस प्लान के ज़रिए रिलायंस जियो को चुनौती देना चाह रही है। इससे पहले एयरटेल ने 349 रुपये वाले प्लान को 100 फीसदी कैशबैक के साथ उतारा था। एयरटेल का नया प्लान रिलायंस जियो के 459 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से थोड़ा सस्ता है। लेकिन दोनों प्लान की वैधता में फर्क है। जियो प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसके अलावा एयरटेल ने 349 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं। अब यूज़र हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी की जगह 1.5 जीबी डेटा पाएंगे।

एयरटेल का 448 रुपये वाला प्लान चुनिंदा एयरटेल उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी 3जी/ 4 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा होगी, रोमिंग में भी। यूज़र 100 एसएमएस मुफ्त भेज पाएंगे। इस पैक की वैधता 70 दिनों की है। इस तरह से देखा जाए तो यह पैक सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान के जवाब में है। जियो वाले प्लान में भी यही फायदे मिलते हैं, सिर्फ मुफ्त एसएमएस की संख्या 3000 है और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री है। वहीं, रिलायंस जियो का 459 रुपये वाला पैक भी ऐसे ही फायदे के साथ आता है। लेकिन इसकी वैधता 84 दिनों की है।

वोडाफोन ने हाल ही में इन्हीं फायदों के साथ 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को 496 रुपये में लॉन्च किया था। वहीं, आइडिया का प्लान 498 रुपये का है। बता दें कि इन दोनों कंपनियों का विलय जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद नई कंपनी भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन जाएगी और एयरटेल दूसरे नंबर पर खिसक जाएगी।

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि एयरटेल के 349 रुपये वाले प्लान में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब यूज़र हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा पाएंगे। अनलिमिटेड कॉल के साथ 3,000 एसएमएस मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान की वैधता पहले की तरह 28 दिनों की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Plan, Airtel Offer
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »