Airtel 349 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 349 रुपये वापस

एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को 349 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है। इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जबकि भुगतान एयरटेल पेमेंट बैंक के जरिए किया जाएगा। कंपनी ने यह कदम एयरटेल पेमेंट बैंक के प्रचार के लिए किया है।

Airtel 349 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है 349 रुपये वापस
ख़ास बातें
  • प्रीपेड ग्राहकों को 349 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर है
  • यह ऑफर रिलायंस जियो के ऑफर की तरह ही है
  • कैशबैक रीचार्ज कराने के दूसरे महीने से ही दिया जाएगा
विज्ञापन
एयरटेल अपने प्रीपेड ग्राहकों को 349 रुपये के रीचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर दे रही है। इस ऑफर का फायदा तभी मिलेगा जब ग्राहक भुगतान एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जरिए करेंगे। इतना तो साफ है कि कंपनी ने यह कदम एयरटेल पेमेंट्स बैंक के प्रचार के लिए उठाया है। एयरटेल का नया ऑफर, रिलायंस जियो द्वारा दो हफ्ते पहले लॉन्च किए गए ऑफर की तरह ही है जिसमें ग्राहकों को 399 रुपये के प्लान की खरीदारी करने पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा था। एयरटेल ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि यह ऑफर कब तक चलेगा।

नए ऑफर के तहत, ग्राहकों को 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा जो सात महीने तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी अगले रीचार्ज पर 50 रुपये की छूट मिल जाएगी। यह 50 रुपये का कैशबैक एयरटेल पेमेंट्स बैंक अकाउंट में आ जाएगा और अगली बार रीचार्ज कराने पर अपने आप छूट मिल जाएगी। इस ऑफर का फायदा एक महीने में एक बार ही मिलेगा। इस कैशबैक का फायदा आप पेमेंट्स बैंक से किए जाने वाले दूसरे ट्रांज़ेक्शन के लिए भी कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि, कैशबैक रीचार्ज कराने के दूसरे महीने से ही दिया जाएगा। इस ऑफर को पाने के लिए, प्रीपेड यूज़र को मायएयरटेल ऐप से 349 रुपये वाले प्लान को खरीदने की जरूरत होगी।

बता दें कि 349 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 1 जीबी प्रतिदिन के हिसाब से कुल 28 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलती है। इस पैक की वैधता 28 दिन है। ग्राहकों को हर हफ्ते बिना किसी शुल्क के 1,000 मिनट कॉल करने के लिए मिलेंगे। और इस लिमिट के खत्म होने के बाद एयरटेल नेटवर्क पर 10 पैसा प्रति मिनट का शु्ल्क देना होगा जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 30 पैसा प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। इसी तरह, हर दिन मिलने वाले 250 मुफ्त मिनट खत्म होने के बाद एयरटेल नेटवर्क पर 10 पैसा प्रति मिनट और दूसरे नेटवर्क पर 30 पैसा प्रति मिनट का भुगतान करना होगा।

टेलीकॉम इंडस्ट्री में एयरटेल और जियो के बीच जंग छिड़ी हुई है और 2016 में मुफ्त कॉल व डेटा के साथ शुरू हुई रिलायंस जियो ने तेजी से अपने सब्सक्राइबर बनाए। पिछले कुछ महीनों से प्रतिद्वंदी कंपनियों ने किफ़ायती दाम में डेटा व कॉल प्लान लॉन्च किए हैं, वहीं जियो लगातार ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से पैक पेश कर रही है। हाल ही में दिवाली पर लेटेस्ट टैरिफ बदलाव के समय, कंपनी ने अपने लोकप्रिय प्रीपेड प्लान के दाम बढ़ा दिए और पोस्टपेड प्लान की वैधता कम कर दी। इसके अलावा पोस्ट-एफयूपी स्पीड भी आधी कर दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, airtel 100 percent cashback, airel payment bank
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »