Jio की तुलना में Airtel से जुड़े ज़्यादा नए सब्सक्राइबर्स: रिपोर्ट

TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Airtel ने अगस्त 2020 के अंत तक 28.99 लाख सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा है, वहीं Jio का आंकड़ा 18.64 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ काफी पीछे रह गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 नवंबर 2020 13:10 IST
ख़ास बातें
  • कोलकता, हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वायरलेस सब्सक्राइबर बे
  • Reliance Jio वायरलेस मार्केट शेयर में शीर्ष स्थान पर है
  • ब्रॉडबैंड में BSNL के पास अगस्त 2020 तक 78.5 लाख सब्सक्राइबर्स थे

Vi (Vodafone Idea) को अगस्त में भी 12.28 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान झेलना पड़ा है

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि Airtel अगस्त 2020 के अंत तक Jio से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रही है। एयरटेल ने जहां 28.99 लाख सब्सक्राइबर्स को साथ जोड़ा है, वहीं जियो का आंकड़ा 18.64 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ काफी पीछे रह गया है। Vi (Vodafone Idea) की बात करें, तो अगस्त में भी इसे 12.28 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान झेलना पड़ा रहा है। भले ही, नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने की रेस में जियो एयरटेल से पीछे रहा हो, लेकिन वायरलेस टेलीकॉम में अभी भी 35.09 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ जियो अपना दबदबा बनाए हुए है। जबकि एयरटेल इस लिस्ट में 28.12 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है।

31 अगस्त को खत्म होने वाली TRAI की लेटेस्ट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जुलाई महीने के अंत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 114.418 करोड़ थी, जो कि अगस्त महीने के अंत में बढ़कर 114.792 करोड़ हो गई है, इस लिहाज़ से 0.33 प्रतिशत की मंथली ग्रोथ रेट दर्ज की गई है। Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स की संख्या अगस्त में पिछले महीने की तुलना में कम हुई है, पिछले महीने यह संख्या 35.54 लाख थी, लेकिन इस महीने यह 18.64 लाख पर पहुंच गई है।

जुलाई महीने से तुलना करें, तो Airtel में भी सब्सक्राइबर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। जुलाई में यह संख्या 32.60 लाख थी, वहीं अगस्त में यह घटकर 28.99 लाख पर पहुंच गई है। हालांकि, यह आंकड़ा जियो के अगस्त प्रदर्शन से बेहतर है। अगस्त महीने में एयरटेल ने जियो की तुलना में 10.35 लाख ज्यादा सब्सक्राइबर्स को अपने साथ जोड़ा।

Vi (Vodafone Idea) को 12.28 लाख सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है, जो कि जुलाई के 37.26 लाख सब्सक्राइबर्स नुकसान की संख्या से काफी कम है। BSNL ने अगस्त महीने में 2.14 लाख सब्सक्राइबर्स की बढ़त हासिल की है। वायरलेस सब्सक्राइबर्स में एयरटेल की मंथली ग्रोथ रेट 0.91 प्रतिशत है, जबकि जियो 0.47 प्रतिशत ग्रोथ रेट के साथ पिछड़ गया है। ट्राई के अनुसार, कोलकता और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में वायरलेस सब्सक्राइबर बेस अगस्त महीने में 1.13 प्रतिशत बढ़ा है।
Advertisement

ब्रॉडबैंड की बात करें, तो ट्राई की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि बीएसएनएल के अगस्त के अंत तक 78.5 लाख सब्सक्राइबर्स थे। भारती एयरटेल इस लिस्ट में 23.3 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे नंबर पर है। Atria Convergence के 17 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और जियो के 12.5 लाख। वायरलेस ब्रॉडबैंड कैटेगरी में जियो 40.267 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ शीर्ष पर है, जबकि एयरटेल 15.465 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे और वीआई (वोडाफोन आइडिया) 11.991 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ तीसरे नंबर पर है। बीएसएनएलल 159 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे नंबर पर स्थित है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TRAI, Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea, Vodafone, Idea, BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  2. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  3. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  4. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  7. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  8. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  10. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.