• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन वाला प्लान Airtel ने किया लॉन्च, जानें कीमत

84 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन वाला प्लान Airtel ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Airtel ने अपने पोर्टफोलियो में 999 रुपये का नया प्रीपेड प्लान जोड़ा है जो कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है।

84 दिनों तक डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन वाला प्लान Airtel ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Airtel ने 999 रुपये के प्रीपेड प्लान को अनलिमिटिड पैक के तौर पर लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • यह प्लान 84 दिनों तक Amazon Prime सब्सक्रिप्शन देता है
  • प्लान के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिलते हैं
  • महीने की शुरुआत में 296 रुपये और 319 रुपये के प्लान किए थे पेश
विज्ञापन
Airtel ने अपने पोर्टफोलियो में 999 रुपये का नया प्रीपेड प्लान जोड़ा है जो कई सारे बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन, किसी भी एक Xstream चैनल का फ्री एक्सेस, और इसके अलावा भी कई लाभ हैं। हाल ही में एयरटेल ने पोस्टपेड प्लान के मिलने वाले एमेजॉन प्राइम मेंबरशिप की अवधि को आधा घटा दिया था। पोस्टपेड यूजर्स को अब एक साल की बजाए 6 महीने का एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता है। पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें अब 499 रु., 999 रु., 1,199 रु., और 1,599 रु. हो गई हैं। 

Airtel ने 999 रुपये के प्रीपेड प्लान को अनलिमिटिड पैक के तौर पर लॉन्च किया है जो, 84 दिनों तक Amazon Prime सब्सक्रिप्शन देता है, Xstream चैनल (SonyLiv, LionsgatePlay, ErosNow, HoiChoi, ManoramaMAX में से कोई एक) का सब्सक्रिप्शन देता है, डेली 2.5 जीबी डेटा, अनलिमिटिड टॉकटाइम और रोजाना 100 SMS भी देता है। एमेजॉन प्राइम मेंबरशिप की फीस 90 दिनों के लिए 459 रुपये है। 999 रुपये के प्लान को एयरटेल की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 

प्लान के साथ कई और बेनिफिट्स भी मिलते हैं। फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हैलोट्यून, 3 महीने का अपोलो सर्कल मेंबरशिप, शॉ अकेडमी का कोर्स और विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। गैजेट्स 360 को वेबसाइट पर प्लान लिस्टेड दिखाई दिया। कंपनी ने कंफर्म किया कि प्लान को गुरूवार को लॉन्च किया गया है। OnlyTech ने इस नए प्लान को सबसे पहले स्पॉट किया था। 

कुछ दिन पहले ही कंपनी ने 499 रु., 999 रु., 1,199 रु., और 1,599 रु. के पोस्टपेड प्लान के साथ मिलने वाली Amazon Prime मेंबरशिप की अवधि को 1 साल से घटाकर 6 महीने कर दिया था। 

महीने की शुरुआत में एयरटेल ने 296 रुपये और 319 रुपये के रिचार्ज प्लान पेश किए थे। 296 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉल, रोजाना 100 SMS और 30 दिनों के लिए कुल 25GB डेटा मिलता है। 319 रुपये के एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉल, रोजाना 100 SMS और एक महीने के लिए प्रति दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel new plan, Airtel Rs 999 plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »