Airtel का धांसू प्लान, एक साथ चलेंगी 4 सिम और मिलेगा 190GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

Airtel के 999 रुपये वाला प्लान में प्राइमरी कनेक्शन के लिए प्रति माह 100GB डाटा दिया जा रहा है।

Airtel का धांसू प्लान, एक साथ चलेंगी 4 सिम और मिलेगा 190GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग

Photo Credit: Airtel

ख़ास बातें
  • Airtel के 999 रुपये वाला प्लान में प्रति माह 190GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 999 रुपये के प्लान में 6 महीने के लिए Amazon Prime मेंबरशिप है।
  • Airtel के 999 रुपये वाला प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।
विज्ञापन
Airtel Rs 999 Postpaid Plan: अगर आप एक साथ पूरी फैमिली के लिए नया पोस्टपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपको Airtel के धांसू पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। Airtel के पास फैमिली प्लान लिस्ट में कई ऑप्शन भी हैं, जिसमें 599 रुपये, 999 रुपये और 1199 रुपये वाले तीन प्लान शामिल हैं। Airtel के 999 रुपये में आने वाले पोस्टपेड प्लान (Airtel Postpaid Plan 2023) में एक साथ 4 फैमिली मेंबर्स ऐड हो सकते हैं, जिसमें 1 प्राइमरी और 3 ऐड ऑन कनेक्शन होते हैं। आइए Airtel के 999 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Airtel का 999 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान:


Airtel के 999 रुपये वाला प्लान में प्राइमरी कनेक्शन के लिए प्रति माह 100GB डाटा दिया जा रहा है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को फेमिली मेंबर्स के लिए 3 फ्री ऐड ऑन रेगुलर वॉयस कनेक्शन मिलते हैं। प्लान में 190GB मासिक डाटा मिलता है, जिसमें प्राइमरी कनेक्शन के लिए 100GB डाटा, वहीं तीनों अन्य कनेक्शन के लिए 30GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 200GB तक डाटा रोलओवर मिलता है। इस प्लान में 200GB तक डाटा रोलओवर मिलता है। डाटा लिमिट पूरी होने के बाद इंटरनेट चार्ज 2p/MB तक लगता है।

अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में 6 महीने के लिए Amazon Prime मेंबरशिप मिलती है। वहीं 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में हेंडसेट प्रोटेक्शन, Airtel Xstream Play और Wynk प्रीमियम का एक्सेस मिलता है। ग्राहक इस प्लान में 9 ऐड ऑन कनेक्शन शामिल कर सकते हैं, जिसमें प्रति कनेक्शन के लिए अलग से 299 रुपये प्रति माह चार्ज लगता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि 999 रुपये कीमत के बाद अलग से चार्ज लग सकता है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »