Airtel का नया रीचार्ज पैक, मिलेगा 140 जीबी डेटा

Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 449 रुपये का नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस प्लान के ज़रिए एयरटेल सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले प्लान को चुनौती देना चाहती है।

Airtel का नया रीचार्ज पैक, मिलेगा 140 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • एयरटेल के नए पैक में डेटा की दैनिक सीमा 2 जीबी होगी
  • एयरटेल के इस रीचार्ज पैक की वैधता 70 दिनों की है
  • प्रीपेड पैक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 449 रुपये का नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस प्लान के ज़रिए एयरटेल सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 448 रुपये वाले प्लान को चुनौती देना चाहती है। नए रीचार्ज पैक में एयरटेल अपने सब्सक्राइबर को इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा देगी। गौर करने वाली बात है कि इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। वहीं, रिलायंस जियो की ओर से 448 रुपये में 84 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है।

इस तरह से Airtel के 449 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर ग्राहकों को कुल 140 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। डेटा की दैनिक सीमा 2 जीबी होगी और इस पैक की वैधता 70 दिनों की है। Airtel की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि यह प्रीपेड पैक अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा 100 एसएमएस भी मुफ्त में उपलब्ध होंगे।

मज़ेदार बात यह है कि Airtel का एक और रीचार्ज प्लान 448 रुपये का है। इस पैक में कंपनी सब्सक्राइबर को 82 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी डेटा देती है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस की सुविधा है।
 
airtel

टेलीकॉम इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से रिलायंस जियो अविश्वसनीय कीमत में रीचार्ज पैक उतारती रही है। एयरटेल के नए 449 रुपये वाले प्लान के जवाब में उसके पास 448 रुपये का रीचार्ज पैक है। इसमें ग्राहकों को 84 दिनों में कुल 168 जीबी डेटा मिलता है।

इससे पहले Airtel ने 558 रुपये वाला नया प्रीपेड पैक उतारा था। इसमें यूज़र को 82 दिनों में कुल 246 जीबी डेटा मिलता है। इस रीचार्ज पैक में असीमित वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Recharge

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »