Airtel के इन तीन प्रीपेड प्लान पर भी मिलेंगे फ्री डेटा वाउचर्स

'फ्री डेटा कूपन्स’ ऑफर के लिए अपडेट किए गए टर्म्स और कंडिशन पेज के अनुसार 289 रुपये और 448 रुपये प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ दो 1 जीबी डेटा के कूपन मिलते हैं।

Airtel के इन तीन प्रीपेड प्लान पर भी मिलेंगे फ्री डेटा वाउचर्स

Airtel ने 'Free Data Coupons' ऑफर को जुलाई में पेश किया था

ख़ास बातें
  • Airtel 289, 448 और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान पर मिलेंगे डेटा वाउचर
  • प्रत्येक वाउचर में मिलता है 1 जीबी डेटा
  • पहले से कई प्लान पर मिलता आ रहा है 'फ्री डेटा वाउचर्स' ऑफर
विज्ञापन
Airtel ने अपने प्रीपेड यूज़र्स को मुफ्त डेटा कूपन प्रदान करने के लिए इस साल जुलाई में 'फ्री डेटा कूपन्स' ऑफर पेश किया था। यह ऑफर शुरू में 219 रुपये, 249 रुपये, 279 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 449 रुपये, 558 रुपये, 598 रुपये और 698 रुपये प्रीपेड प्लान के लिए लॉन्च किया गया था। अब 289 रुपये, 448 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान भी 'फ्री डेटा कूपन्स' में जोड़े गए हैं। नया 448 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड प्लान पिछले हफ्ते ही लॉन्च किए गए थे और डिज़्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं।

'फ्री डेटा कूपन्स' ऑफर के लिए अपडेट किए गए टर्म्स और कंडिशन पेज के अनुसार 289 रुपये और 448 रुपये प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ दो 1 जीबी डेटा के कूपन मिलते हैं। इसके विपरीत 599 रुपये प्रीपेड प्लान में 1 जीबी डेटा के चार कूपन मिलते हैं जो 56 दिनों के लिए वैध होंगे। यह लाभ केवल एयरटेल ग्राहकों को दिया जाता है यदि वे एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए रीचार्ज करते हैं।

नया लॉन्च किया गया 448 रुपये एयरटेल प्रीपेड प्लान असीमित लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 28 दिनों के लिए 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ आता है। एयरटेल 599 रुपये में 56 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन असीमित वॉयस कॉल और 100 एसएमएस के साथ 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा लाभ प्रदान करती है। इन दोनों प्लान में डिज़्नी+ हॉटस्टार सदस्यता भी मिलती है।

जुलाई में पेश किए गए 'फ्री डेटा कूपन्स' ऑफर पर की बात करें तो 598 रुपये और 698 रुपये प्रीपेड प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा के छह कूपन मिलेंगे। इसके अलावा 399 रुपये, 449 रुपये और 558 रुपये प्रीपेड प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा के चार कूपन मिलते हैं। अन्य सभी प्लान जैसे कि 219 रुपये, 249 रुपये, 279 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये और 448 रुपये में 28 दिनों के लिए 1 जीबी डेटा के दो कूपन मिलेंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel free data, Airtel free data coupons
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »