Airtel का 2,398 रुपये वाला रीचार्ज प्लान बंद, पेश किए Jio की तरह 'मुफ्त डेटा कूपन्स'

Airtel ने 2,398 रुपये रीचार्ज प्लान पिछले साल दिसंबर में पेश किया था। इस प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 मुफ्त एसएमएस मिलते थे। इसके अलावा यूज़र्स को रोज़ाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता था।

Airtel का 2,398 रुपये वाला रीचार्ज प्लान बंद, पेश किए Jio की तरह 'मुफ्त डेटा कूपन्स'

Airtel के पास 365 दिनों की वैधता वाला एक 2,498 रुपये का प्रीपेड प्लान भी है

ख़ास बातें
  • Airtel 2,398 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलती थी 365 दिनों की वैधता
  • अब कंपनी के पास केवल 2,498 रुपये का लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी प्लान
  • एयरटेल ने जियो के नक्शे कदम पर चलते हुए पेश किए 1 जीबी मुफ्त डेटा वाउचर
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Bharti Airtel ने अपने 2,398 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता और 1.5 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ देता था। प्लान के बंद होने के बाद टेलीकॉम कंपनी के पास 365 दिन की वैधता, असीमित वॉइस कॉल और हाई स्पीड डेटा के साथ आने वाले केवल 2,498 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान बचा है। इतना ही नहीं, जियो के नक्शे कदम पर चलते हुए अब Airtel ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 6 जीबी तक हाई स्पीड डेटा एक्सेस की पेशकश के लिए मुफ्त डेटा कूपन लॉन्च किया है।

OneTech द्वारा देखा गया है कि 2,398 रुपये एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान अब एयरटेल साइट से हटा दिया गया है। प्रीपेड प्लान Google Pay और Paytm सहित किसी भी थर्ड-पार्टी रीचार्ज चैनल के जरिए भी उपलब्ध नहीं है।

Airtel ने 2,398 रुपये रीचार्ज प्लान पिछले साल दिसंबर में पेश किया था। इस प्लान में 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 मुफ्त एसएमएस मिलते थे। इसके अलावा यूज़र्स को रोज़ाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता था। हालांकि, इस प्लान को 2,498 रुपये के प्रीपेड प्लान ने पीछे कर दिया था, जिसमें यूज़र्स को प्रतिदिन 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 365 दिनों के लिए मुफ्त 100 एसएमएस का लाभ मिलता है।

एयरटेल ने ग्राहकों के लिए एक मुफ्त डेटा वाउचर भी पेश किया है। कंपनी की साइट के नियम और शर्तों वाले पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, डेटा कूपन "पूर्व चयनित" प्रीपेड यूज़र्स को दिए जाएंगे। Airtel Thanks ऐप में एक My Coupons विकल्प को जोड़ा जाएगा, जहां यूज़र्स को मिले सभी कूपन को लिस्ट किया जाएगा।

219 रुपये, 249 रुपये, 279 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये और 398 रुपये प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ अब एयरटेल 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा के दो कूपन देगा और इनमें से प्रत्येक की वैधता 28 दिन होगी। इसी तरह 399 रुपये, 449 रुपये और 558 रुपये प्रीपेड प्लान पर चार 1 जीबी कूपन दिए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक की वैधता 56 दिनों की होगी। आखिर में 598 रुपये और 698 रुपये प्रीपेड प्लान में 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा के छह कूपन मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक की वैधता 84 दिनों की होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Thanks
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »