Airtel के इस रीचार्ज पैक के साथ मिलेगा 1 साल के लिए Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के अलावा 401 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। वैधता 28 दिनों की है।

Airtel के इस रीचार्ज पैक के साथ मिलेगा 1 साल के लिए Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन
ख़ास बातें
  • सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध Airtel का 401 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
  • Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की कीमत 399 रुपये है
  • नया Airtel Prepaid Recharge Plan कंपनी की साइट पर डेटा सेक्शन में लिस्ट
विज्ञापन
Bharti Airtel ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 401 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। इस प्रीपेड रीचार्ज पैक के साथ Airtel सब्सक्राइबर्स को एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन मिलेगा। नए Airtel Prepaid Plan में इस्तेमाल के लिए 28 दिनों की वैधता के साथ 3 जीबी डेटा मिलता है। 401 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge Plan को ऐसे वक्त पर पेश किया गया है जब लॉकडाउन के कारण Disney+ Hotstar, Amazon Prime Video और Netflix जैसे कंटेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा है। क्योंकि यूज़र्स खतरनाक वायरस के डर से घर बैठने के लिए मजबूर हैं।

401 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को Airtel की वेबसाइट पर एक साल के डिजनी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ लिस्ट किया गया है जिसकी कीमत 399 रुपये है। सब्सक्रिप्शन में सिनेमा, मूवी, स्पोर्ट्स, डिजनी+ के किड्स केंटेंट का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा भारतीय टीवी शो और फिल्मों को सबसे पहले देखने की सुविधा भी होती है।
 
airtel

Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन की वैधता एक साल की है। आपको 401 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की वैधता खत्म होने पर भी इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का एक्सेस मिलता रहेगा।

अन्य फायदे
Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन के अलावा 401 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। वैधता 28 दिनों की है। प्लान एयरटेल की वेबसाइट पर डेटा सेक्शन में उपलब्ध है। इसमें कोई वॉयस कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं है। इसके अलावा यूज़र्स इस प्लान को एयरटेल के ऐप या अन्य किसी प्लेटफॉर्म से रीचार्ज करा सकते हैं।


Airtel ने 401 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को अपने सभी टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध कराया है। बता दें कि 401 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge Plan के बारे में सबसे पहले जानकारी OnlyTech द्वारा दी गई। Gadgets 360 इसे निजी तौर पर वैरिफाई करने में सफल रहा है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »