Airtel लाई 129 रुपये वाला प्लान, 'हेलो ट्यून' समेत इन सेवाओं का मिलेगा फायदा

Jio से मुकाबला करने का निजी टेलीकॉम कंपनी Airtel एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। अब Airtel ने उन ग्राहकों पर अपनी नज़रें जमाई हैं, जो कॉलर ट्यून लगाना ख़ास पसंद करते हैं।

Airtel लाई 129 रुपये वाला प्लान, 'हेलो ट्यून' समेत इन सेवाओं का मिलेगा फायदा

Airtel लाई हेलो ट्यून्स सेवा से लैस प्लान

ख़ास बातें
  • Jio से मुकाबला करने को अब Airtel ने अपनाया नया पैंतरा
  • Airtel ने उन ग्राहकों पर नज़रें जमाई हैं जिन्हें पसंद हैं कॉलर ट्यून्स
  • Airtel 129 रुपये वाले प्लान में लाई 'हेलो ट्यून' सेवा
विज्ञापन
Jio से मुकाबला करने का निजी टेलीकॉम कंपनी Airtel एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। अब Airtel ने उन ग्राहकों पर अपनी नज़रें जमाई हैं, जो कॉलर ट्यून लगाना ख़ास पसंद करते हैं। पिछले सप्ताह Airtel ने 219 रुपये वाला रीचार्ज पैक उतारा था, जो यूज़र को डेटा व वॉयस सेवा से इतर 'हेलो ट्यून्स' की भी सुविधा देता है। अब Airtel 129 रुपये वाले प्लान में 'हेलो ट्यून' सेवा का सब्सक्रिप्शन लेकर आई है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, Airtel का नया 129 रुपये वाला प्लान 'हेलो ट्यून्स' की मुफ्त सेवा देगा। इसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी 4जी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे। आपका नंबर इस सेवा के लिए मान्य है या नहीं, जानने के लिए माय एयरटेल ऐप और कंपनी की साइट का सहारा ले सकते हैं। ध्यान रहे, Airtel के वे प्रीपेड यूज़र, जिन्हें यह प्लान हासिल नहीं हो पाता है। वे 129 रुपये के रीचार्ज में वॉयस कॉलिंग का लाभ 220 लोकल व एसटीडी मिनट के भीतर उठा सकते हैं। प्लान की वैधता 28 दिन रहेगी।

Airtel के इस 129 रुपये वाले प्लान का मुकाबला करता है Jio का 98 रुपये वाला पैक। प्लान के तहत Jio, 28 दिन की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा दे रही है। वॉयस कॉलिंग मुफ्त रहेगी। साथ ही यूज़र 100 एसएमएस प्रतिदिन का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा जियो यूज़र को यहां मिलता है मायजियो ऐप का फायदा, मुफ्त कॉलर ट्यून्स।

जानकारी के लिए बता दें कि Airtel के 219 रुपये वाले प्लान में यूज़र को 1.4 जीबी डेटा हर दिन दिया जाता है। यानी, 28 दिन के लिए कुल 39.4 जीबी डेटा यूज़र को मिलता है। साथ में ग्राहक इस प्लान के तहत असीमित लोकल व एसटीडी कॉल का मज़ा ले सकते हैं। 100 एसएमएस हर दिन और एयरटेल टीवी, मुफ्त हेलो ट्यून्स का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा Airtel के 249 रुपये व अपडेटिड 349 रुपये वाले पैक भी हैं। 249 रुपये में 2 जीबी डेटा हर दिन 28 दिन तक, 349 रुपये में 3 जीबी डेटा हर दिन 28 दिन की वैधता के साथ आता है। साथ ही 82 दिन की वैधता वाला भी एक प्लान है, जिसकी कीमत 499 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: jio, airtel, jio app, airtel app, airtel pack, jio pack

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  2. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  3. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  4. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  5. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Smart Air Fryer Pro, घर पर बिना गैस बनेगा खाना
  7. WWDC 2026 की डेट फाइनल, Apple करेगा सॉफ्टवेयर और AI से जुड़े बड़े ऐलान
  8. GST पोर्टल में कैसे करें लॉगिन, टैक्स से लेकर, रिफंड और हर शिकायत का मिलेगा समाधान
  9. Huawei ने लॉन्च किया 8500mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले वाला Enjoy 90 Pro Max फोन
  10. Poco X8 Pro Max vs Oppo Reno 15C 5G vs Redmi Note 15 Pro+ 5G: कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »