Airtel Wi-Fi Calling सेवा 6 और स्मार्टफोन पर उपलब्ध

एयरटेल अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती। अभी इसे दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में इसे भारत के अन्य बड़े शहरों में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

Airtel Wi-Fi Calling सेवा 6 और स्मार्टफोन पर उपलब्ध

Airtel Wi-Fi Callin के लिए वाई-फाई कॉलिंग फीचर को इनेबल करना होगा

ख़ास बातें
  • 5 मिनट के वाई-फाई कॉल में 5 एमबी डेटा की खपत होगी
  • वाई-फाई नेटवर्क नहीं रहने पर कॉल अपने आप VoLTE पर स्विच हो जाएगा
  • वाई-फाई कॉल को किसी आम कॉल का ही दर्जा मिलेगा
विज्ञापन
हाल ही में वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा की शुरुआत करने के बाद Bharti Airtel ने बीते हफ्ते 6 नए स्मार्टफोन की जानकारी दी जिन पर वाई-फाई कॉलिंग सर्विस का लुत्फ उठाया जा सकेगा। Airtel सब्सक्राइबर्स अब अपने Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+, Samsung Galaxy S10e और Samsung Galaxy M20 हैंडसेट पर एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग सेवा का फायदा उठा सकेंगे। यह सेवा OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए भी उपलब्ध हो गई है। एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग का लुत्फ सब्सक्राइबर्स अपने घर या ऑफिस के वाई-फाई कनेक्शन पर उठा सकेंगे।

एयरटेल अपनी वाई-फाई कॉलिंग सेवा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेती। अभी इसे दिल्ली-एनसीआर में उपलब्ध कराया गया है। आने वाले दिनों में इसे भारत के अन्य बड़े शहरों में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

ग्राहकों को अपने हैंडसेट पर Airtel Wi-Fi Calling फीचर का फायदा उठाने के लिए किसी अलग ऐप या नए सिम की ज़रूरत नहीं होगी।

एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग फीचर इन सभी स्मार्टफोन पर उपलब्ध है:
  • Apple: iPhone XR, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone SE, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone 11, iPhone 11 Pro
  • OnePlus: OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OnePlus 7T, OnePlus 7T Pro, OnePlus 6, OnePlus 6T
  • Samsung: Samsung Galaxy J6, Samsung Galaxy On 6, Samsung Galaxy M30s, Samsung Galaxy A10s, Samsung Galaxy S10, Samsung Galaxy S10+, Samsung Galaxy S10e, Samsung Galaxy M20
  • Xiaomi: Poco F2, Redmi K20, Redmi K20 Pro

यूज़र्स को अपने फोन में वाई-फाई कॉलिंग फीचर को इनेबल करना होगा और एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग को इस्तेमाल में लाने के लिए लेटेस्ट सॉफ्टवेयर बिल्ड में अपग्रेड करना होगा। इसके अलावा यूज़र्स को बेहतरीन नतीजे के लिए VoLTE को ऑन रखने का सुझाव दिया गया है। जहां तक डेटा खपत की बात है तो 5 मिनट के वाई-फाई कॉल में 5 एमबी डेटा की खपत होगी। अगर वाई-फाई नेटवर्क गायब हो जाता है तो वाई-फाई कॉल अपने आप VoLTE पर स्विच हो जाएगा।

Airtel Wi-Fi Calling के फायदे के बारे में इस टेलीकॉम कंपनी ने बताया है कि यूज़र्स को अलग सिम खरीदने की ज़रूरत नहीं है। वे वाई-फाई नेटवर्क के साथ कहीं से भी कॉल कर पाएंगे या मैसेज भेज पाएंगे। इसके अलावा वाई-फाई पर आधारित कॉलिंग सेवा के बारे में बेहतर कॉल सेट-अप टाइम और ऑडियो क्वालिटी देने का दावा है। इसके अलावा यूज़र्स को एयरटेल वाई-फाई कॉलिंग सर्विस के लिए अलग प्लान लेने की ज़रूरत नहीं होगी और ना ही कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा। वाई-फाई कॉल को किसी आम कॉल का ही दर्जा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AIrtel WiFi Calling, Airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »